Surya Grahan 2017, Solar Eclipse: साल 2017 का दूसरा सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है। करीब पांच घंटे तक यह सूर्य ग्रहण चला। इससे दो सप्ताह पहले रक्षाबंधन के दिन खंडग्रास चंद्र ग्रहण था। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण रात में 9.15 मिनट से शुरू हुआ और 22 अगस्त को सुबह में 2.34 मिनट पर खत्म हुआ। इस समय भारत में रात होती है तो ऐसे में यहां सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं दिया। इसका मध्यकाल रात में 11.51 मिनट पर है। यह सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्से, यूरोप के पश्चिमी-उत्तरी हिस्से, पूर्वी एशिया, उत्तर पश्चिमी अफ्रीका आदि क्षेत्रों में दिखाई दिया। हालांकि, भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण के दीदार नासा की वेबसाइट के जरिए कर सकते थे। नासा ने इस सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण भी किया।

यह ग्रहण कई जगह पूर्ण रूप से देखने को मिला तो वहीं कुछ जगहों पर यह आंशिक तौर पर नजर आया। बताया जा रहा है कि 99 वर्ष बाद अमेरिका में पूर्ण सूर्यग्रहण था। अमेरिका में यह वहां के समय के मुताबिक सुबह 10.15 बजे ऑरेगन के तट से नजर आया और दक्षिण कैरोलीना के तट पर दोपहर 2.50 बजे खत्म हुआ। वहीं उत्तरी अमेरिका के सभी हिस्से में आंशिक सूर्यग्रहण देखने को मिला था।

यहां पढ़ें, Surya Grahan 2017 से संबंधित जानकारी

-अमेरिका के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई दे रहा है तो कई जगह आंशिक।

-सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं खासतौर पर ध्यान दें। ग्रहण के दौरान वे घर से बाहर ना निकलें और ऐसे कमरे में जाकर बैठ जाएं, जहां सूर्य की किरणें ना पहुंचती हों।

-सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। पांच घंटे से ज्यादा समय तक चलने वाला यह ग्रहण 22 अगस्त को सुबह 2.34 बजे खत्म होगा।

-रात होने की वजह से भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषियों का कहना है कि बेशक सूर्य ग्रहण दिखाई ना दे, लेकिन इसका असर सभी राशियों पर जरूर पड़ेगा।

-सूर्य ग्रहण से दो सप्ताह पहले खंडग्रास चंद्र ग्रहण लगा था। चंद्र ग्रहण भारत में नजर आया था, लेकिन सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

-अमेरिका में यह वहां के समय के मुताबिक सुबह 10.15 बजे ऑरेगन के तट से नजर आएगा और दक्षिण कैरोलीना के तट पर दोपहर 2.50 बजे खत्म होगा।

-सूर्य ग्रहण का प्रसारण नासा की वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।

-सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्से, यूरोप के पश्चिमी-उत्तरी हिस्से, पूर्वी एशिया, उत्तर पश्चिमी अफ्रीका आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा।

-सूर्य ग्रहण के दौरान कई बातों का ख्याल रखना होगा। हालांकि, भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन सभी राशियों पर इसका असर जरूर पड़ेगा।

-सूर्य ग्रहण के दौरान किसी तरह का कोई खानपान नहीं होता। ना ही किसी तरह की कोई पूजा की जाती है।

-सूर्य ग्रहण 22 अगस्त को रात में 2.34 मिनट पर खत्म होगा।

-भारतीय समय के मुताबिक रात में 9.15 बजे सूर्य ग्रहण शुरू होगा

-बताया जा रहा है कि 99 वर्ष के बाद अमेरिका महाद्विप में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा।

-अमेरिका में कुछ जगहों पर यह पूर्ण तो कई जगहों पर आंशिक तौर पर नजर आएगा।

-रात होने की वजह से भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

-कुछ ही देर में शुरू होगा सूर्य ग्रहण।

यहा देखें नासा द्वारा सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण-