Lion’s Gate Portal 8 August 2024:साल का हर माह काफी खास माना जाता है। लेकिन इस साल का अगस्त माह काफी खास है, क्योंकि इस माह सिर्फ भोलेनाथ ही नहीं बल्कि शनिदेव और हनुमान की विशेष कृपा होगी। श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय माह है। वहीं इस माह की 8 तारीख कई जातकों की कई इच्छाओं को पूरा कर सकती है। 8 अगस्त का दिन ज्योतिष के साथ-साथ अंक ज्योतिष के लिए काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन 8 अगस्त 2024 यानी 888 का अलाइनमेंट बन रहा है, जो कई लोगों की किस्मत को भी चमका सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिषी चिराग दारूवाला से 8 अगस्त का दिन क्यों है खास और इस दिन क्या उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी।
8 अगस्त 2024 में क्या है खास?
साल 2024 में आने वाला 8 अगस्त 2024 का दिन बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन को खास तौर पर ज्योतिष और अंक ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। कई ज्योतिषी इसे जादुई अंक भी बता रहे हैं। 8 अगस्त को अनंत दिवस (Infinity Day) भी मनाया जाता है। इस दिन 888 का अलाइनमेंट बन रहा है। इस अलाइनमेंट को लायन गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal ) भी कहा जाता है।यह साल का 8वां दिन है, आठवां महीना है और अगर 2024 भी जोड़ दिया जाए तो भी अंक 8 ही आता है। इसे अध्यात्म से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। कहा जाता है कि इस दिन किसी भी कोई भी इच्छा होगी उसे ये ब्रह्मांड अवश्य पूरा कर सकता है। इस दिन आप जरूर मेनिफेस्ट (Manifest) करें। इससे आपको अवश्य लाभ मिलेगा।
अंक 8 का शनि से खास कनेक्शन
अंक शास्त्र के अनुसार, 8 को शनि का अंक माना जाता है। ऐसे में मूलांक 8 वाले लोगों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। इन्हें धन के मामले में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलता है।
8 अगस्त को करें ये उपाय
अगर आप शनि को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद हनुमान जी कर सकते हैं। इसके लिए सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर एक सफेद कागज में ऊँ नमो भगवते हनुमते नमः लिखकर अपनी एक इच्छा को आठ बार लिख दें। इसके बाद अपनी ओर करते हुए इस कागज को तीन बार मोड़ लें और हनुमान जी के समझ या मूर्ति के नीचे रख दें। करीब 8 दिनों तक रखने रहने के बाद इसे पीपल के पेड़ के नीचे दबा दें।
क्या है लॉयन गेट पोर्टल?(Lion Gate Portal)
ये आध्यात्मिकता और ज्योतिष से संबंधित माना जाता है। इस दिन पृथ्वी, सिरीयस तारा और ओरियन तारामंडल एक सीध में आ जाते हैं, जिससे एक प्रकार की शक्तिशाली ऊर्जा का पोर्टल खुलता है। यह पोर्टल सिंह राशि से जुड़ा होता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। उन्हें शक्ति, आत्मविश्वासी, नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जाता है।
देश-दुनिया के इतिहास में 8 अगस्त की तारीख पर दर्ज घटनाओं
8 अगस्त को अफगानिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण घटना घटी। 1988 में 8 अगस्त के दिन ही नौ साल के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
1509: महाराजा कृष्णदेव राय का विजयनगर साम्राज्य के सम्राट के रूप में राज्याभिषेक हुआ।
1549: फ्रांस ने इंग्लैण्ड के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1609: वेनिस की सीनेट ने गैलीलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।
1763: वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार कनाडा फ्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हो गया।
1864: जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना।
1876: थॉमस अल्वा एडिसन ने माइमियोग्राफ का पेटेंट कराया।
1899: ए.टी. मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का पेटेंट कराया।
1900: बोस्टन में पहली डेविस कप सीरीज शुरू हुई।
1908: शास्त्रीय गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म हुआ।
1919: ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की स्वतंत्रता को मंजूरी दी।
1942: महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया।
1947: पाकिस्तान ने अपना राष्ट्रीय ध्वज स्वीकृत किया।
1988: अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेनाएं वापस जाने लगीं।
1988: आठ साल के संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्ध विराम की घोषणा की गई।
1990: इराक के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे की घोषणा की।
2004: इटली ने बोफोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओटावियो क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इनकार कर दिया।
2010: तेजस्विनी सावंत म्यूनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।