Libra Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Tula Rashi Ka Varshik Rashifal (तुला वार्षिक राशिफल 2026): वैदिक ज्योतिष मुताबिक तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। वहीं शुक्र ग्रह को वैभव, धन, विलासता, भौतिक सुख, वैवाहिक सुख और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह सकारात्मक स्थित होते हैं, वो लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं और खुलकर पैसे खर्च करते हैं।  साथ ही अगर तुला राशि की 1 जनवरी 2026 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध स्थित हैं। पंचम भाव में राहु और शनि छठे भाव पर स्थित रहेंगे। वहीं अष्टम भाव में उच्च राशि के चंद्र और नवम भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। वहीं 11वें भाव में केतु ग्रह विराजमान हैं। इस साल, केतु, राहु, शनि और गुरु अच्छा फल प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं तुला राशि (Libra Rashifal 2026) वालों को 2026 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…

2026 में देवताओं के गुरु बहस्पति का होगा डबल गोचर, इन राशियों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

तुला राशि वालों का काम- कारोबार 2026 (Business Of Libra Zodiac In 2026)

यह साल काम- कारोबार के लिहाज से शुभ रहेगा। मतलब जनवरी में आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं 15 फरवरी से 15 मार्च तक का समय अच्छा नहीं है। वहीं 2 जून तक गुरु ग्रह भाग्य स्थान में विराजमान हैं, तो नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही काम- कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं 2 जून के बाद गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उच्च के स्थित रहेंगे। इस समय आपको व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। वहीं जो लोग ज्योतिष, कथावाचक, शिक्षक, दार्शनिक और धर्म के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो उनको यह समय अच्छा रहेगा।

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Libra Zodiac In 2026)

इस साल आप कोई वाहन या प्रापर्टी ले सकते हैं। क्योंकि शनि देव छठे भाव में विराजमान होकर सभी इच्छाएंं पूरी करते हैं। वहीं जिन लोगों पर शनि, शुक्र और गुरु की महादशा चल रही है। तो आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं जो लोग कला, संगीत, धर्म, खेल, अभिनय, फैशन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा समय रहेगा। देश ही नहीं विदेश में भी आप नाम और धन कमाएंगे। लेकिन 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच में कोई डील नहीं करें। साथ ही 18 सितंबर से 12 नवंबर तक भी कोई निवेश या डील नहीं करें। 

तुला राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Libra Zodiac In 2026)

छात्रों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। क्योंकि 2 जून तक गुरु ग्रह आपके भाग्य स्थान पर रहेंगे और उनकी नवम दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है। वहीं आप शिक्षा ग्रहण करने जा रहे हैं तो करेंगे। वहीं शनि देव की दृष्टि 12वें भाव पर है, तो आप विदेश जा सकते हैं। साथ ही विदेश में जाकर काम- कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। 

तुला राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2026 (Married Life And Relationship Of Libra Zodiac In 2026)

रिलेशनशिप के लिए साल 2026 तुला राशि वालों के लिए बेहद अच्छा रहेगा। क्योंकि जो लोग अविवाहित हैं तो साल के शुरू में विवाह के योग बन रहे हैं। साथ ही विवाह के बाद भाग्योदय होगा। लेकिन पंचम भाव में राहु बैठे हैं तो प्रेम संबंध में गलतफहमी पैदा हो सकती है। साथ ही किसी तीसरे को बीच में न आने दें। मतलब खुद बैठकर मामले को सुलझा लें।

तुला राशि वालों का स्वास्थ्य 2026 (Health Of Libra Zodiac In 2026)

सेहत के लिहाज से देखे तो इस साल आपको कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। वहीं क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में छठे के स्वामी नवम भाव में विराजमान हैं। वहीं छठे भाव में शनि देव स्थित हैं तो आपको परेशानी और सेहत की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे। लेकिन राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए थोड़ा खान- पान का ध्यान ऱखें। वहीं समय पर सोना और उठना शुरू कीजिए।

करें ये महा उपाय 2026 (Remedy For Libra Zodiac 2026)

आप लोगों के लिए सूर्य देव को जल चढ़ाना है, क्योंकि 15 फरवरी से 15 मार्च तक सूर्य और राहु की युति पंचम भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको और आपकी संतान को दिक्कत हो सकती है। इसलिए सूर्य के मंत्रों का जाप करें। वहीं 18 सितंबर से 12 नवंबर तक मंगल ग्रह कर्म भाव पर नीच के रहेंगे। इसलिए आपको हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही आप अपनी कुंडली दिखवाकर नीलम रत्न पहन सकते हैंं। वहीं सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करें। 

Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा, जानें करियर, कारोबार, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन का हाल

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026