Health Horoscope 2022 (Singh Rashi) in Hindi: सिंह राशि के जातकों को अपने हेल्थ को लेकर सजग रहें। चुनौतीपूर्ण समय होने की प्रबल आशंका है। आपको हाथ पेट और गुर्दे से संबंधित बीमारियां परेशानी दे सकती हैं। आप वर्ष की शुरुआत में, यानी जनवरी से अप्रैल तक स्थिर स्वास्थ्य स्थितियों का आनंद तो उठाएंगे लेकिन इसके बाद आपको कुछ समस्याएं जैसे बीपी, वायरल संक्रमण या अपच की समस्या हो सकती है।

2022 में आपके लिए बड़ी बीमारियों और चोट आदि लगने की भी आशंका है, इसलिए यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खाने की अच्छी आदतें और जीवनशैली में बदलाव आपको स्वस्थ और बेहतर स्थिति में रहने के लिए मददगार साबित हो सकता है।

सिंह राशि वाले सूर्य को मजबूत बनाने के लिए नित्य सूर्य देव को जल चढ़ाएं। रविवार के दिन सूर्य देव की विशेष पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें। निर्धन व्यक्तिओं की मदद करें। पिता की सेवा करें। ऐसा करने से सूर्य शुभ होते हैं।

इसके अलावा वायु रोग और जोड़ों के रूप से भी आप को सावधान रहने की जरूरत जरूरत है। नियमित रूप से योग व्यायाम करते रहें चिकित्सीय परामर्श लेते रहे यह आपके लिए लाभदायक होगा।

इस राशि के विवाहित जातकों को अपने गुस्सैल स्वभाव के चलते झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार के अन्य लोगों के साथ भी आपका संबंध बहुत ज्यादा सौहार्दपूर्ण नहीं रहने वाला है। इस दौरान आपका झगड़ालू स्वभाव आप पर हावी रहेगा जिसकी वजह से आपको अपने प्रियजनों के साथ गलतफहमी, वाद-विवाद इत्यादि का सामना करना पड़ सकता है।

आपको सड़क पर सावधान होकर चलने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस वर्ष आपको चोट लगने और दुर्घटना का खतरा ज्यादा है। इसके अलावा इस वर्ष आपको तनाव और चिंता से भी जूझना पड़ सकता है। यदि आपको उक्त रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस राशि के जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें इस दौरान राहत मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहे इसके लिए आपको अपना दिमाग शांत रखने और नियमित रूप से ध्यान आदि करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: सिंह आर्थिक राशिफल 2022, सिंह करियर राशिफल 2022, सिंह राशि लव राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022