Marriage Life Prediction: शादी ब्याह के मामले में वैसे तो लोग कुंडली दिखाना ज्यादा उचित समझते हैं लेकिन आप खुद से भी विवाह से संबंधित कई जानकारी हासिल कर सकते हैं। हर किसी के हाथ में विवाह रेखा होती है जो हाथ की सबसे छोटी उंगली के निचले हिस्से और ह्रदय रेखा के बीच में होती है। ये आड़ी रेखाएं आपकी शादी की उम्र से लेकर आपके लव अफेयर तक के बारे में बयां कर देती हैं। जानिए विवाह रेखा कैसे देखते हैं…

कितने रहेंगे लव अफेयर: यदि हाथ में एक विवाह रेखा है तो इसका मतलब आपकी लव लाइफ में बस एक ही व्यक्ति आयेगा। एक से अधिक रेखाएं हैं तो ये आपके अनेक प्रेम संबंधों को दर्शाती हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि जितनी विवाह रेखाएं होंगी उतनी ही आपकी शादी होंगी। अमूमन विवाह रेखाओं के साथ में कई छोटी बड़ी हल्की रेखाएं होती हैं और उनमें से एक रेखा सबसे स्पष्ट होती है। हल्की रेखाएं आपकी लव अफेयर को दर्शाती हैं तो वहीं डार्क और लंबी रेखा आपके विवाह की स्थिति बताती है।

किस उम्र में होगी शादी: विवाह रेखा और हृदय रेखा के बीच की दूरी ही व्यक्ति के विवाह की उम्र बताती है। अगर किसी के हाथ में विवाह रेखा हृदय रेखा के करीब है तो ऐसे इंसान की शादी 25 साल की उम्र तक हो जाती है। वहीं यदि विवाह रेखा कनिष्ठा उंगली के करीब होगी तो ऐसे इंसान की शादी उतनी ही देर से होगी‌। विवाह रेखा अगर छोटी उंगली और हृदय रेखा के बिल्कुल बीच में है तो ऐसे लोगों की शादी 30 से 32 साल की उम्र में होगी।

ऐसी विवाह रेखा कष्टदायी: यदि किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में विवाह रेखा की शुरुआत में दो शाखाएं हों तो ऐसे व्यक्ति की शादी टूटने का डर रहता है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा अधिक नीचे की ओर झुकी हुई दिखाई दे तो ऐसे व्यक्ति को मैरिड लाइफ का सुख कम ही प्राप्त होता है। यदि बुध पर्वत से कोई रेखा आकर विवाह रेखा को काट दे तो ऐसे व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। यदि विवाह रेखा बीच में से टूटी हो तो इसे विवाह टूटने का संकेत माना जाता है। यदि किसी के हाथ में विवाह रेखा ऊपर की और मुड़कर छोटी उंगली की तरफ पहुंच जाए तो ऐसे व्यक्ति को विवाह के बाद कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार शरीर पर ये निशान और ऐसी शारीरिक बनावट व्यक्ति को बनाती है धनवान, जानिए

ऐसी विवाह रेखा शुभ: यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा सूर्य पर्वत तक पहुंचने वाली हो तो ऐसे व्यक्ति की शादी संपन्न और समृद्ध व्यक्ति से होती है।  अगर विवाह रेखा के अंत में त्रिशूल जैसी निशान बना दिखाई दे तो ऐसे व्यक्ति को पार्टनर बेहद प्यार करने वाला होता है। यदि किसी पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा है तो ऐसे लोगों की पत्नी काफी प्रेम करने वाली होती है। दोनों हाथों में विवाह रेखा एक जैसी हो तो वैवाहिक जीवन सुखी व्यतीत होता है।