Lalita Panchami 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के पंचमी तिथि मां स्कंद माता की पूजा के साथ ललिता पंचमी का व्रत रखा जाता है। दस महाविद्याओं में से एक देवी ललिता को माना जाता है। इसके अलावा इन्हें राजराजेश्वरी, षोडशी, लीलावती, लीलामती और महा त्रिपुर सुंदरी भी कहा जाता है। दक्षिण भारत में देवी ललिता को देवी चंडी का रूप माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवी के दर्शन करने और व्रत रखने से व्यक्ति को हर तरह के कष्टों से निजात मिल जाती है। जानिए ललिता पंचमी की तिथि, मुहूर्त और महत्व।  

ललिता पंचमी 2023 तिथि (Lalita Panchami Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 19 अक्टूबर 2023 को सुबह 01 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो रही है, जो अगले दिन 20 अक्टूबर 2023 को सुबह 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। ऐसे में ललिता पंचमी व्रत 19 अक्टूबर 2023 को रखा जा रहा है।

ललिता पंचमी 2023 शुभ मुहूर्त (Lalita Panchami Shubh Muhurat)

ललिता पंचमी पूजा का मुहूर्त – सुबह 06 बजकर 24 मिनट से  07 बजकर 49 मिनट तक
दूसरा मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक

ललिता पंचमी 2023 महत्व (Lalita Panchami Significance)

हिंदू धर्म में ललिता पंचमी व्रत का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन मां ललिता की पूजा करने से दसों महाविद्याओं की असीम कृपा प्राप्त होती है। किंवदंतियों के अनुसार, इस दिन देवी ललिता ने भंडासुर नामक राक्षस का संहार करने के लिए धरती पर प्रकट हुई थी। इसी के कारण इसे ललिता पंचमी के रूप में मनाते हैं।  देवी ललिता देवी दुर्गा का अवतार हैं।

ललिता पंचमी के दिन व्रत रखने और पूजा करने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आपकी हर इच्छा पूर्ण होती है।  

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।