Lal Kitab Horoscope 2023: लाल किताब को पहाड़ी विद्या कहा जाता है और इसके लेखक पंडित रूपचंद जोशी को माना जाता है। इसके ज्योतिष शास्त्र का ही पार्ट माना जाता है। आपको बता दें कि साल 2023 में कई बड़े और छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सितारों के बदलाव का आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं लाल किताब अनुसार वार्षिक राशिफल 2023…

मेष वार्षिक राशिफल 2023 ( Aries Yearly Rashifal 2023)

लाल किताब अनुसार मेष राशि वालों के लिए साल 2023 अनुकूल साबित हो सकता है। इस साल आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। हनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में भी सफलता हासिल होगी। कारोबारियों को यह साल थोड़ा उतार- चढ़ाव भरा साबित हो सकता है।  वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपनी समझ से विषयों को सुलझाने में सक्षम रहेंगे।

करें ये उपाय: प्रतिदिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। साथ ही मंगलवार का व्रत रखें।

वृष वार्षिक राशिफल 2023 ( Taurus Yearly Rashifal 2023)

लाल किताब के अनुसार वृष राशि वालों के लिए नया साल 2023 सुखद साबित हो सकता है। इस साल सेविंग करने में भी कामयाब हो सकते हैं। साथ ही फिजूल खर्चों पर रोक सकती है। इस साल आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो नौकरी में कार्यरत हैं, उनका मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही आपकी लव लाइफ में निजी प्रयासों द्वारा उत्तम सफलता मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य का इस साल थोड़ा ध्यान रखें और लापरवाही नहीं करें।

करें ये उपाय: मां महालक्ष्मी जी की उपासना करें और शुक्रवार का व्रत रखें।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 ( Gemini Yearly Rashifal 2023)

लाल किताब के मुताबिक नया साल मिथुन राशि के लोगों को मिलाजुला सिद्ध हो सकता है। नए साल पर आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं या फिर नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नए ऑडर आने से अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं सरकारी क्षेत्र में भी लाभ के योग बन रहे हैं। इस साल आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही संतान सुख की प्रात्ति हो सकती है। 

करें ये उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें और पक्षियों को हरा दाना डालें।

कर्क वार्षिक राशिफल 2023 ( Cancer Yearly Rashifal 2023)

लाल किताब अनुसार कर्क राशि के जातकों को साल 2023 में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उनका डटकर सामना करेंगे। वहीं इस साल आपको कई योजना में सफलता मिल सकती है और सरकारी काम बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी तनाव कम होगा और एक दूसरे के बीच प्यार बढ़ेगा। इस साल लेन- देन करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

करें ये उपाय: भगवान का शिव का अभिषेक करें। साथ ही मां दुर्गा की पूजा करें।

सिंंह वार्षिक राशिफल 2023 ( Leo Yearly Rashifal 2023)

लाल किताब के अनुसार  सिंह राशि वालों का साल 2023 में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही इस साल कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस साल आपके विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं और आप विदेश में कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं। इस साल नौकरीपेशा का इंक्रीमेंट या प्रमोशन हो सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

करें ये उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें और आदित्य ह्रदय का पाठ करें।

कन्या वार्षिक राशिफल 2023 ( Kanya Yearly Rashifal 2023)

आप लोगों के लिए साल 2023 करियर के मामले में थोड़ा चिंताजनक साबित हो सकता है। इसलिए लावहवाही नहीं करें। साथ ही अगर आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो साल की शुरुआत में आपको प्रयासों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस साल आप सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। जिससे आपकी लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का आपको साथ मिलेगा। साथ ही आप घर- परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस वर्ष किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से बचें क्योंकि इसमें बड़ी हानि होने का अंदेशा है। 

करें ये उपाय: गौमाता को हरा पालक या हरा चारा खिलाएं।

तुला वार्षिक राशिफल 2023 ( Libra Yearly Rashifal 2023)

लाल किताब के मुताबिक आपको इस साल पेट के रोग हो सकते हैं या पाचन तंत्र में कोई समस्या हो सकती है। वहीं इस साल आपको दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तुला राशि के लोगों को करियर में उतार- चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इस साल आपको कोर्ट- कहचरी के मामले में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में सफलता मिलती दिख रही है। प्रेम विवाह इस साल हो सकता है।

करें ये उपाय: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 ( Scorpio Yearly Rashifal 2023)

साल 2023 प्रतियोगी छात्रों के लिए शुभ साबित हो सकता है। मतलब किसी परीक्षा में वह पास हो सकते हैं। लेकिन प्रयास लगातार करते रहें। नौकरी पेशा जातकों को अच्छे अवसर मिलेंगे और कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। वहीं कारोबारी अगर व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं तो निवेश सोच समझकर करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस साल आप कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं या निवेश कर सकते हैं। इस साल आपको शेयर बाजार में लाभ के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

करें ये उपाय: हर मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु वार्षिक राशिफल 2023 ( Dhanu Yearly Rashifal 2023)

लाल किताब अनुसार इस लाल नौकरीपेशा लोगों को साल के मध्यम में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय करने वाले जातकों को इस वर्ष अच्छे ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। जिससे लाभ के आसार बन रहे हैं। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको इस साल किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग ज्योतिष, कथावाचक या गूढ़ विद्या से जुड़े हुए हैं, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। इस साल आपको पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं, इसलिए आपको बाहर के खाने से बचना चाहिए। विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे लेकिन छोटी-छोटी बातों पर खटपट की स्थिति बन सकती है।

करें ये उपाय: प्रतिदिन पिसी हुई हल्दी डालकर स्नान करें।

मकर वार्षिक राशिफल 2023 ( Capricorn Yearly Rashifal 2023)

आप लोगों के लिए साल 2023 शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस साल जो लोग विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, उनका इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं इस साल जो लोग अविवाहित हैंं, उनका विवाह हो सकता है। इस साल करियर में आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त हो सकता है। साथ ही व्यापारी भी व्यापार विस्तार के लिए कई योजनाएं बनाएंगे। जो सफलत होती नजर आ रही हैं। साल की शुरुआत में आपको लेन- देन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

करें ये उपाय: मंदिर जाकर शनि प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Also Read

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023 ( Aquarius Yearly Rashifal 2023)

लाल किताब अनुसार साल की शुरुआत में आपको कुछ फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बजट बिगड़ सकता है। इस साल आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी जूनियर या सीनियर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। साथ ही व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं सरकारी क्षेत्र से भी कोई बड़ा व्यवसायिक लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं इस साल आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही प्रेम विवाह भी हो सकता है। वहीं इस साल आप प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं।

करें ये उपाय: प्रतिदिन शमी के वृक्ष को जल अर्पित करें।

मीन वार्षिक राशिफल 2023 ( Pisces Yearly Rashifal 2023)

साल 2023 मीन राशि के जातकों को करियर के लिहाज से शानदार साबित हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनका साल के मध्य में प्रमोशन हो सकता है। साथ ही इस साल आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान का विवाह हो सकता है या जॉब लग सकती है। इस साल कारोबारी लोग साझेदारी का काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही इस साल आप कुछ सेविंग करने में भी कामयाब हो सकते हैं। वहीं छात्रों को यह वर्ष अच्छा साबित हो सकता है। वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

करें ये उपाय: हर गुरुवार माथे पर पिसी हुई हल्दी लगाएं।