Lakshmi Narayan Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 18 जनवरी को धनु राशि में बुध और शुक्र की युति बनने जा रही है। जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। जिससे इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशि वालों को इस राजयोग के बनने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही मान- सम्मान और पद की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनेगा। जिससे आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आप इस वक्त जिस भी प्रॉजेक्ट में धन का निवेश करेंगे वह आगे चलकर आपको बेहतरीन रिटर्न देगा। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आय ने नए- नए सोर्स से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही इस अवधि में आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं पुत्र या पौत्र की प्राप्ति हो सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
लक्ष्मी नारायण राजयोग के बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इससिए नौकरीपेशा लोगों का वेतन और पद दोनों ही बढ़ सकता है। इस वजह से आपके मान-सम्मान और धन में वृद्धि होगी। वहीं बेरोजगार लोगों को करियर के मामले में यह वक्त आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला होगा। आपके लिए किसी नई नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। साथ जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों क लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को फंंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। वहीं आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। साथ ही योजनाएं पूर्ण होंगी। वहीं अगर आपका काम- कारोबार अगर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, तो आपको इस समय अच्छी सफलता मिल सकती है।