How to Care Laddu Gopal in Winter: अधिकतर लोग अपने घरों में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की मूर्ति रखते हैं और उनकी विधिपूर्वक पूजा करते हैं। माना जाता है कि जो भी उन्हें सच्चे दिल से पूजा करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। लड्डू गोपाल की सेवा हर भक्त के लिए बहुत खास होती है। शास्त्रों में इनकी सेवा को लेकर कई नियम बताएं गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। लड्डू गोपाल की देखभाल एक छोटे बच्चे की तरह की जाती है। जिस तरह मौसम के अनुसार बच्चों की देखभाल में बदलाव आता है, ठीक उसी प्रकार लड्‌डू गोपाल की सेवा में भी बदलाव आते हैं। इसलिए सर्दियों में लड्डू गोपाल की सेवा करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए ताकि उन्हें ठंड न लगे। ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियों में लड्‌डू गोपाल की सेवा और उन्हें स्नान कराने के नियम।

सर्दियों में लड्डू गोपाल को इस तरह कराएं स्नान

सर्दियों में लड्डू गोपाल को जल्दी नहीं जगाना चाहिए। उन्हें थोड़ा देर से उठाएं और स्नान के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। पानी में एक तुलसी का पत्ता डालें, क्योंकि तुलसी पवित्र मानी जाती है। स्नान से पहले दीपक जलाना न भूलें। यह भगवान के प्रति आदर और श्रद्धा दिखाने का तरीका है।

स्नान के बाद क्या करें

स्नान के बाद लड्डू गोपाल को तुरंत गर्म कपड़े पहनाएं। उनके आसन पर भी गर्म कपड़ा बिछाएं ताकि ठंड से बचाव हो सके। सर्दियों में आप उन्हें ऊनी टोपी और स्वेटर पहनाकर रखें।

लड्डू गोपाल को भोग में क्या दें?

सर्दियों में लड्डू गोपाल को गर्म चीजें भोग में चढ़ानी चाहिए। इसके लिए आप चाहें तो तिल के लड्डू, गोंद के लड्डू या हल्दी वाला दूध अर्पित कर सकते हैं। इन्हें सुबह और शाम नियमित रूप से भोग लगाएं।

रात में कैसे सुलाएं

रात में लड्डू गोपाल को सुलाते समय उन्हें गर्म चादर और रजाई ओढ़ाएं। उनके बिस्तर पर भी गर्म कपड़ा बिछाएं। सर्दियों में उन्हें जल्दी सुला देना बेहतर होता है ताकि ठंड से बचा जा सके।

बाहर ले जाने से बचें

सर्दियों में लड्डू गोपाल को अपने साथ बाहर ले जाने से बचें। अगर आपको कहीं जाना पड़े, तो उन्हें किसी भरोसेमंद व्यक्ति के पास छोड़ दें। ठंड के मौसम में भगवान की सेवा में यह सावधानी रखना बहुत जरूरी है।

नया साल 2025 शुरू हो चुका है, ऐसे में हर किसी में मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि यह साल उनके लिए क्या खास लेकर आया है। तो आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2025

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।