Labh Drishti Yog 2026: वैदिक पंंचांग के अनुसार मकर 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 15 जनवरी को शुक्र और शनि एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। दरअसल इस दिन धन के दाता शुक और न्यायाधीश शनि देव एक दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर स्थित होकर लाभ दृष्टि योग बनाएंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों पर शनि और शुक्र देव की विशेष कृपा रहने वाली है। वहीं इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए लाभ दृष्टि योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। वहीं आप देष – विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपको इस समय फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी बढ़ेगा, जिससे महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से लिए जा सकेंगे। साथ ही शिक्षा और अध्ययन में सफलता मिलने की संभावना है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
लाभ दृष्टि योग मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं करियर में अचानक तरक्की और पदोन्नति के संकेत हैं। साथ ही निवेश या नए व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। वहीं पारिवारिक सुख और संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। वहीं इस दौरान आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि और शुक्र के लाभ दृष्टि योग से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आय़ में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। वहीं आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही अचानक आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे और अपार धन प्राप्ति संभव है। वहीं इस दौरान कामकाज में तेजी आएगी और किसी रुके हुए प्रोजेक्ट में गति मिलेगी। वहीं आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही स्टॉक मार्केट से लाभ मिल सकता है।
