Can Unmarried Girls Apply Alta: हिंदू धर्म में स्त्रियों के 16 श्रृंगार का विशेष महत्व है। इसमें आलता भी शामिल है, जो न केवल महिलाओं के पैरों की खूबसूरती को बढ़ाता है बल्कि उन्हें और भी आकर्षक बनाता है। आलते का गाढ़ा लाल रंग सौंदर्य के साथ-साथ शुभता का प्रतीक माना जाता है। पारंपरिक रूप से महिलाएं इसे विवाह, व्रत, त्योहार और विशेष धार्मिक अवसरों पर लगाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे लगाने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। वहीं कई मान्यताओं के अनुसार, आलता स्त्रियों के लिए एक प्रकार का रक्षा कवच होता है, जो उन्हें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से संतुलन प्रदान करता है।

यूं तो आलता को अक्सर विवाहित महिलाओं के पारंपरिक श्रृंगार का हिस्सा माना जाता है, लेकिन आजकल कई बार कुंवारी लड़कियों को भी इसे पैरों में सजाते हुए देखा जाता है। ऐसे में मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या यह केवल सुहागिनों का श्रृंगार है, या फिर अविवाहित कन्याएं भी इसे लगा सकती हैं? क्या महावर यानी आलता लगाना उनके लिए शुभ होता है या नहीं? ऐसे में आइए जानते हैं कि आलता अविवाहित लड़कियां लगा सकती हैं या नहीं….

क्या कुंआरी लड़कियां आलता लगा सकती हैं?

धर्म शास्त्रों के अनुसार, आलता सिर्फ विवाहित स्त्रियों तक सीमित नहीं है, बल्कि अविवाहित कन्याएं भी इसे लगा सकती हैं। दरअसल, महावर को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि जब घर में बेटी का जन्म होता है, तो गृह प्रवेश के समय उसके पैरों में महावर लगाकर उसकी छाप घर में ली जाती है। इसी प्रकार, नवरात्रि पूजन के दौरान भी कन्या पूजन में कुंवारी कन्याओं के चरणों में महावर लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

आलता किस दिशा में बैठकर लगाएं?

महावर लगाने से जुड़े कुछ धार्मिक नियम और मान्यताएं भी होती हैं, जिनका ध्यान रखना है। माना जाता है कि महावर कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके नहीं लगवाना चाहिए। यह दिशा यम की मानी जाती है। इसके अलावा मंगलवार के दिन महावर या आलता लगाने से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह दिन मंगल ग्रह से जुड़ा है और श्रृंगार की दृष्टि से यह अशुभ माना गया है। वहीं, यदि घर में हाल ही में किसी का निधन हुआ हो, तो सूतक काल के दौरान कोई भी नया काम या श्रृंगार करना वर्जित होता है। ऐसे समय में आलता या महावर लगाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।