Krishna Janmashtami 2023 Upay: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। आज भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के साथ कुछ खास उपाय कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्री कृष्ण संबंधी कुछ उपाय करने से सुख-समृद्धि के साथ धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। जानिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर करें कौन से उपाय।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये उपाय

अच्छे स्वास्थ्य के लिए

जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण को पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें लाल रंग के वस्त्र धारण कराएं। इसके बाद उन्हें झूले में बैठा के 27 बार झूला झुलाएं।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा को गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करें। इसके साथ ही थोड़ा सा इत्र छिड़क दें, क्योंकि कान्हा को सुगंधित इत्र काफी प्रिय है। इसके बाद 9 बार उन्हें झूला झुलाएं।

लगाएं केला का पौधा

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी के मौके पर केले का पेड़ लगाएं। इसके साथ ही नियमित रूप से पूजा करें। ऐसा करने से विष्णु जी की कृपा भी प्राप्त होगी।

संतान प्राप्ति के लिए

अगर दंपति संतान की कामना कर रहे हैं, तो कान्हा को पंचामृत से अभिषेक करें। इसके साथ ही उन्हें पीले रंग के फूल, माला और वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद उन्हें माखन मिश्री अर्पित करें। अंत में ‘ऊँ क्लीं कृष्णाय नमः:’ मंत्र का जाप करें।

करें तुलसी की पूजा

जन्माष्टमी पर मां तुलसी की विधिवत पूजा करना चाहिए। शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।

बिजनेस-नौकरी में सफलता के लिए

अगर नौकरी में पदोन्नति चाहते हैं और बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ चाहते हैं, तो जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण को सफेद चंदन चढ़ाएं। इसके साथ ही गुलाबों से बना फूल माला चढ़ाएं। इसके साथ ही सफेद रंग के वस्त्र धारण कराने के साथ उन्हें झूला झुलाएं।

भोग में चढ़ाएं तुलसी का पत्ता

भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। ऐसे में भगवान कृष्ण को भोग लगाते समय तुलसी दल जरूर रथखें। इससे वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।