Krishna Chhati 2024 Date, Muhurat, Puja Vidhi (कृष्ण छठी कब है): हिंदू धर्म के अनुसार, जब घर में किसी बच्चे का जन्म होता है उसके छह दिन या फिर 6 माह के बाद छठी का पर्व मनाया जाता है। ऐसे ही श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के ठीक 6 दिन बाद उनकी छठी का पर्व भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल की श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बात करें, तो गृहस्थ लोगों ने 26 अगस्त को मना लिया है। वहीं वैष्णव संप्रदाय में 27 अगस्त को मनाया जा रहा है। भगवान बाल गोपाल की छठी भी देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी श्री कृष्ण की छठी। इसके साथ ही जाने मुहूर्त, महत्व सहित अन्य जानकारी…
कबश्री कृष्ण छठी 2024? (Shri Krishna Chhati 2024 Date )
बता दें कि हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में देशभर में जन्माष्टमी का पर्व 26 और 27 अगस्त को मनाई गई है। ऐसे में छठी 6 दिन बाद मनाई जाएगी। बता दें कि इस साल श्री कृष्ण की छठी 31 अगस्त, 1 सितंबर को मनाई जाएगी।
श्रीकृष्ण की छठी पर बन रहे शुभ योग
इस साल श्रीकृष्ण छठी के दिन आश्लेषा और मघा नक्षत्र के साथ परिघ और शिव योग भी बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में ही विराजमान होंगे और चंद्रमा भी इसी राशि में आएंगे। ऐसे में इस अवधि में कान्हा की पूजा करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति हो सकती है।
श्रीकृष्ण छठी 2024 का महत्व
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जब किसी घर में नवजात बच्चे का जन्म होता है, तो उसके छह दिन बाद छठी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन षष्ठी देवी की विधिवत पूजा करने के साथ अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है। बता दें कि षष्ठी देवी बच्चों का अधिष्ठात्री देवी है। उनकी कृपा से राजा प्रियव्रत के मृत पुत्र को पुनर्जीवित हो गया था। इसी के कारण छठे दिन इन देवी की पूजा की जाती है। इस दिन कढ़ी-चावल बनाकर कान्हा को भोग लगाया जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।