मेष- इस राशि की कन्याओं को ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो इनकी बात का सम्मान करें। इन महिलाओं में स्वाभिमान अधिक होता है। इसके साथ ही किसी तरह की गलत बात ये सहन नहीं कर पाती हैं। धैर्य की कमी के कारण इन्हें गुस्सा अधिक आता है।
वृषभ- इस राशि की कन्याएं बेहद खूबसूरत होती हैं। इसके साथ ही ये अपने रिश्ते को लेकर वफादार रहती हैं और इसी की उम्मीद अपने पार्टनर से करती हैं। इसी कारण को लेकर इस राशि की कन्याओं के रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चलते हैं।
मिथुन- मिथुन राशि की लड़कियों को संस्कार और मर्यादाओं का पालन करने वाले लोग पसंद होते हैं। बचकानी और बेसमझ की बातें करने वाले लोगों से दूर रहना पसंद करती हैं। इसके साथ इस राशि की महिलाएं सिर्फ दिल से नहीं दिमाग से भी सोचती हैं।
कर्क- इस राशि की महिलाएं किसी व्यक्ति के बारे में जो धारणाएं बना लेती हैं उसे बदल पाना बहुत ही मुश्किल होता है। ज्यादा लोगों से मिलना और बात करना इन्हें पसंद नहीं होता है।
सिंह- इस राशि की लड़कियों में दूसरों पर हावी होने की खासियत होती है। यदि इनकी कोई बात नहीं मानता है तो इन्हें क्रोध आ जाता है। इसके साथ ही इस राशि की लड़कियों को इंप्रेस करना बहुत मुश्किल होता है।
कन्या- कन्या राशि की लड़कियां अपने बनाए हुए नियमों पर यकीन करती हैं। इनके लिए घर-परिवार सबसे पहले होता है। इनसे मित्रता करना मुश्किल होता है। ये जिनपर भरोसा करती हैं, उनके प्रति हमेशा वफादार रहती हैं।
तुला- इस राशि की लड़कियों को तारीफ सुनना पसंद होता है। जरुरत से ज्यादा या झूठी तारीफ करते हैं तो सावधान होने की जरुरत है क्योंकि इनके लिए झूठ पहचानना बहुत आसान होता है।
वृश्चिक- इन लड़कियों में भावुकता की कमी होती है। इन्हें बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने की आदत होती है। इन्हें भावुक लोग बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं। साथ ही इनके मन की इच्छा होती है कि वो पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित रखें।
धनु- इस राशि के लोगों को घूमना, सफर करना और नई चीजें खरीदना पसंद होता है। इन्हें ऐसे लोग पसंद नहीं होते जो किताबों और दार्शनिक दुनिया में खोए रहते हैं। ये लोग आसानी से किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते हैं।
मकर- इस राशि की महिलाएं शांत होती हैं लेकिन इसके साथ ही वो स्वाभिमानी होती हैं। ये अपने काम में समय बिताना अधिक पसंद करती हैं। प्रेम-प्रसंग के मामले इन्हें कम आकर्षित करते हैं। जल्दबाजी में इन्हें निर्णय लेना पसंद नहीं होता है।
कुंभ- कुंभ की जातक महिलाएं मेहनती के साथ सुलझे विचारों वाली होती हैं। इन्हें बनावटी लोग पसंद नहीं होते हैं। साफ तरह से बात करना और काम करना ही इन्हें पसंद होता है और भरोसेमंद लगते हैं।
मीन- इस राशि की महिलाएं अपने पर यकीन करती हैं और इनका स्वभाव बहुत ही रोमांटिक होता है। प्यार के मामले में दूर की नहीं सोचती हैं और फैसले तुरंत लेना पसंद करती हैं। इसी कारण इन्हें प्यार में धोखा मिल जाता है।


