White Zircon Gemstone Benefits: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। ये ग्रह मनुष्य जीवन पर अपना प्रभाव डालते हैं। इसलिए इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए रत्न, मंत्र और यंत्रों का वर्णन मिलता है। लेकिन रत्न बाजार में काफी मंहगे मिलते हैं। जिस वजह से बहुत से लोग रत्न खरीद नहीं पाते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं जरकन उपरत्न के बारे में, जिसका संबंध शुक्र ग्रह से है।
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को विलासता, भौतिक सुख, धन और वैभव के कारक माने जाते हैं। इसलिए जिन व्यक्तियोंं की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थित होते हैं। उन व्यक्तियों को इन सब चीजों की प्राप्ति आसानी हो जाती है। वही अगर अशुभ विराजमान हैं तो व्यक्ति के जीवन में इन चीजों का अभाव रहता है। जिस वजह से उसको शुक्र ग्रह से संबंधित रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कैसा होता है जरकन और इसको धारण करने के लाभ…
ऐसा होता है जरकन उपरत्न
जरकन रत्न हीरा की तरह की होता है। लेकिन इसको लैब में बनाया जाता है और ये एक प्रकार का कांच होता है। साथ ही ये बाजार में काफी सस्ता मिल जाता है। सबसे अच्छा जरकन अमेरिकन डायमंड होता है। जिसका रिजल्ट भी अच्छा होता है।
ये लोग कर सकते हैं धारण
रत्न शास्त्र अनुसार जरकन उपरत्न वृष और तुला राशि के लोग पहन सकते हैं। क्योंकि इन राशियों पर खुद शुक्र देव का आधिपत्य है। वहीं इस उपरत्न को मकर, कुंभ, मिथुन और कन्या राशि वाले लोग भी धारण कर सकते हैं। साथ ही जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में स्थित हो तो भी जरकन धारण कर सकते हैं। जरकन के साथ माणिक्य, मोती और पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
धारण करने के लाभ
सफेद जरकन धारण करने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही जो लोग फिल्म लाइन, फैशन डिजाइनिंग, कला का क्षेत्र, मीडिया लाइन या एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, वो लोग जरकन धारण कर सकते हैं। साथ ही इसको धारण करने से व्यक्ति की आर्कषक क्षमता का विकास होता है। सफेद जरकन को हीरा की तरह ही धारण कर सकते हैं।