प्रत्येक व्यक्ति उम्र के एक पड़ाव पर संतान सुख की ख्वाहिश रखता है। कई लोगों की यह ख्वाहिश बहुत जल्द पूरी हो जाती है तो कुछ लोगों को काफी समय लग जाता है। इसकी कुछ चिकित्सकीय वजहें भी होती हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र इस पर कुछ अलग ही राय रखता है। ज्योतिष के मुताबिक संतान सुख का व्यक्ति की राशि से गहरा कनेक्शन है। तो चलिए जानते हैं किस राशि के लोगों को कब होती है संतान सुख की प्राप्ति।
मेष: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि के लोगों को संतान सुख की प्राप्ति थोड़े विलंब से होती है। हालांकि इनकी संतान काफी संपन्न और यशस्वी होती है।
वृषभ: कहते हैं कि इनके लिए संतान सुख की प्राप्ति में थोड़ी सी बाधा आ जाती है। लेकिन चिकित्सकीय इलाज के बाद यह बाधा दूर भी हो जाती है।
मिथुन: माना जाता है कि मिथुन राशि के जातकों को संतान संख की प्राप्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आती। यह इस दंपत्ति पर होता है कि वे कब संतान चाहते हैं।
कर्क: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इन लोगों को संतान सुख की समस्या नहीं होती। आमतौर पर इनकी एक ही संतान होती है।
सिंह: ऐसा कहा जाता है कि सिंह राशि के लोगों को आमतौर पर संतान प्राप्ति में समस्या नहीं होती। हालांकि इनकी संतान कई परेशानियां खड़ी करता है।
कन्या: ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि के जातकों को संतान की प्राप्ति तुरंत हो जाती है। या फिर इन्हें संतान सुख काफी विलंब से मिलता है।
तुला: कहते हैं कि इस राशि के जातक अक्सर संतान सुख में देरी करते हैं। हालांकि इन्हें संतान सुख प्राप्ति में कोई दिक्कत नहीं होती।
वृश्चिक: इस राशि वालों को भी बिना किसी बाधा के संतान सुख की प्राप्ति हो जाती है। लेकिन हार्मोन्स की वजह से इसमें कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
धनु: धनु राशि वालों के संतान सुख में बाधा आने की मान्यता है। इसके लिए कुछ चिकित्सकीय वजहों को जिम्मेदार माना गया है।
मकर: माना जाता है कि इन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति काफी सरलता से हो जाती है। लेकिन आमतौर पर इनकी एक ही संतान होती है।
कुंभ: ज्योतिष के मुताबिक इन्हें संतान उत्पत्ति में समय लगता है। और इसके लिए पारिवारिक वजहों को जिम्मेदार माना गया है।
मीन: कहते हैं कि इस राशि के लोगों को संतान प्राप्ति में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि ऐसा कमजोर सेहत की वजह से होता है।