Palmistry Shani Rekha: हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक हाथ में कई प्रमुख रेखाएं और पर्वत होते हैं, जिसमें से शनि रेखा, विवाह रेखा, जीवन रेखा और धन रेखा प्रमुख होती हैं। आपको बता दें कि इन रेखाओं का विश्लेषण करके व्यक्ति के करियर, वैवाहिक जीवन और काम- कारोबार के बारे में जाना जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शनि रेखा के बारे में, अगर हथेली में शनि रेखा बहुत प्रबल होती है, तो व्यक्ति को बहुत कम मेहनत में भी बड़ी सफलता हाथ लग जाती है। साथ ही व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिल सकती है। वहीं ये लोग समाज में खूब मान- सम्मान प्राप्त करते हैं। आइए, जानते हैं हथेली में कहां होती है शनि रेखा और इसके होने से व्यक्ति को क्या-क्या लाभ मिलता है?

यहां होती है शनि रेखा

हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक शनि रेखा रेखा मणिबंध या हाथ के मध्य भाग से आरंभ हो जाती है और शनि पर्वत तक जाती है। आपको बता दें हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत कहलाता है। हाथ में गहरी, स्‍पष्‍ट और अखंड शनि रेखा का होना बहुत शुभ होता है।

बुध पर्वत पर हो ये निशान

अगर बुध पर्वत पर अगर त्रिभुज बने तो व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने के योग बनते हैं। इसके अलावा यदि किसी जातक की भाग्य रेखा से कोई शाखा निकलकर सूर्य पर्वत पर जाती है तो उसे सरकारी नौकरी में उच्च पद मिलता है।

सूर्य और शनि पर्वत हो ऐसा

हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के हाथ पर सूर्य और शनि पर्वत उभरा और विकसित हो या फिर गुरु पर्वत पर कोई वृत, त्रिभुज, वर्ग या कोई छोटी रेखा भाग्य रेखा से आकर मिलती हो, तो उस व्यक्ति को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति सरकारी जॉब पाता है।

मिलती है सरकारी नौकरी

गुरु पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति व्यवहारिक होता है। साथ ही ये पैसे कमाने में बहुत आगे रहते हैं। वहीं ये लोग जीवन में खूब मेहनत करते हैं। साथ ही इनके हाथ में राजयोग होता है। वहीं शि देव की कृपा से इन लोगों को सरकारी नौकरी मिलती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025