कहते हैं व्यक्ति के हाथ में उसके जीवन का राज छुपा हुआ होता है। वैसे तो हाथ की रेखाएं बनती-बिगड़ती रहती हैं, लेकिन कुछ रेखाएं हमेशा रहती हैं और भविष्‍य के बारे में काफी हद तक सटीक संकेत देती हैं और व्यक्ति के कार्यक्षेत्र के बारे में भी बताती हैं।

आपको बता दें कि हर व्यक्ति के मन में सवाल होता है कि उसके भाग्य में सरकारी नौकरी का योग है या नहीं। आज हम आपको बताएंगे हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार वो कौन सी रेखाएं और स्थितियां हैं जो सरकारी नौकरी मिलने का संकेत देती हैं।

गुरु पर्वत हों ये निशान:

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की हथेली में गुरु पर्वत पर कोई चिह्न होता है तो वह व्यक्ति सरकारी नौकरी पा सकता है। इसके अलावा गुरु पर्वत पर त्रिभुज चिह्न हो या कोई ऐसी रेखा हो जो भाग्य रेखा को छूती हो, तो उन लोगों को भी सरकारी नौकरी मिल जाती है। यदि भाग्य रेखा, जीवन रेखा को काटे और गुरू- शनि पर्वत के बीच से निकले तो ऐसे जातकों को भी सरकारी नौकरी मिलती है।

सरकारी नौकरी में मिलता है उच्च पद:

अगर बुध पर्वत जो कि हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे होता है, वहां पर त्रिभुज बने तो सरकारी नौकरी का योग बनता है। इसके अलावा यदि किसी जातक की भाग्य रेखा से कोई शाखा निकलकर सूर्य पर्वत पर जाती है तो उसे सरकारी नौकरी में उच्च पद मिलता है।

मिलती है सरकारी नौकरी लेकिन आती है परेशानी:

यदि सूर्य रेखा जीवन रेखा से निकलकर सूर्य पर्वत तक टेढ़ी- मेढ़ी होकर जाए तो जातक को सरकारी नौकरी मिलती है लेकिन उसे नौकरी में मुश्किलें भी आती हैं। जैसे- बार-बार ट्रांसफर होना, अधिकारियों-सहकर्मियों से न पटना।

वृत, त्रिभुज और वर्ग का हो निशान:

किसी व्यक्ति की हथेली पर सूर्य और शनि पर्वत उभरा हुआ हो या फिर गुरु पर्वत पर कोई वृत, त्रिभुज, वर्ग या कोई छोटी रेखा भाग्य रेखा से आकर मिलती हो, तो उस व्यक्ति के भाग्य में सरकारी नौकरी के योग बनते हैं।

30 साल तक मिल जाती है नौकरी:

किसी व्यक्ति की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है तो उस व्यक्ति में कौशल और निपुणता भरी रहती है। ऐसे व्यक्ति को जीवनकाल के 30 वर्षों के अंदर ही कोई सरकारी नौकरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022