प्रत्येक व्यक्ति यह चाहता है कि उसकी किस्मत सदैव उसका साथ दे और वह अपने जीवन में उन्नति करता जाए। लेकिन हर बार ऐसा नहीं हो पाता। कई बार हमारी किस्मत हमें धोखा भी दे जाती है। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनकी किस्मत कभी भी उनका साथ नहीं देती। क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह आपके घर की मिट्टी हो सकती है? आज हम इसी बारे में विस्तार से बात करने जा रहे हैं। लोगों के घर की मिट्टी अलग-अलग प्रकार की होती है। और इन मिट्टिओं का हमारी किस्मत और उन्नति पर अलग-अलग प्रभाव माना गया है। इनमें से कुछ मिट्टियां हमारे लिए काफी शुभ हैं तो कुछ अशुभ। यदि इसकी जानकारी हमें पहले से ही हो तो हम भवन निर्माण में जरूरी सावधानियां बरत सकते हैं।
कुछ जगहों पर हल्की पीली, सफेद या सुगंधित मिट्टी होती है। ऐसी मिट्टी पर मकान बनाकर रहने वालों में धार्मिकता, ज्ञान, बुद्धि, ऊंची और अच्छी सोच का विकास होता है। ये लोग काफी समझदार होते हैं और आपस में मिलजुलकर प्यार से रहते हैं। जिन लोगों का घर हल्की लाल मिट्टी के ऊपर बना होता है। वहां पर रहने वाले लोगों को गुस्सा थोड़ा ज्यादा आता है। लेकिन ये लोग मानसिक रूप से काफी मजबूत होते हैं। कुछ लोगों का घर हल्की हरी मिट्टी के ऊपर बना होता है। ऐसे लोगों में घुमने-फिरने का शौक पाया जाता है। ये लोग एक स्थान पर रहना पसंद नहीं करते।
आपने देखा होगा कि कुछ लोगों का घर हल्की काली मिट्टी के ऊपर बना होता है। इन घरों में रहने वाले लोगों को मेहनती माना जाता है। कहते हैं कि ये लोग अपनी मेहनत के दम पर बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने की क्षमता रखते हैं। कुछ लोगों का मकान ऐसी मिट्टी पर बना होता है जिसमें एक अलग तरह की गंध पाई जाती है। माना जाता है कि किस्मत ऐसे लोगों का साथ नहीं देती। इन्हें अपने जीवन में काफी मेहनत करनी पड़ती है।


