Vastu Shastra: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। क्योंकि अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो जीवन में नकारात्मकता का वास बना रहता है। साथ ही घर के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है। वहीं दरिद्री छा जाती है और ऐसे घर से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। वहीं इसके प्रमुख कारण 2 हैं। एक तो घर वास्तु के अनुरूप नहीं बनना। साथ ही दूसरा घर का सामान वास्तु के अनुसार नहीं रखा हो। यहां हम बात करने जा रहे हैं कि घर में झाड़ू लगाने और रखने के क्या नियम हैं। क्योंकि शास्त्रों में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं झाड़ू लगाने और रखने के नियम…
झाड़ू को नहीं मारना चाहिए पैर
वास्तु के अनुसार झाड़ू को कभी पैर नहीं मारना चाहिए। क्योंकि झाड़ू के अनादर करने से मां लक्ष्मी का अनादर होता है, इसलिए ही झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। अगर गलती से झाड़ू को पैर लग जाए, तो इसे अनदेखा करने की जगह पर झाड़ू को हाथ लगाकर माथे पर लगाकर माफी मांगनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है।
झाड़ू को सदैव छुपाकर
कुछ लोग झाड़ू को को खुलेआम घर या कार्यस्थल पर रख देते हैं। जो कि गलत है। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर में झाडू को छुपा कर रखना चाहिए, ऐसी जगह जहां बाहर से आने वाले लोगों की नजर न पड़े।
इस दिशा में न रखें झाड़ू
अक्सर लोग झाड़ू को घर में कहीं भी रख देते हैं, जो कि गलत है। वास्तु अनुसार झाड़ू को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर- पूर्व दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। अन्यथा धन की हानि हो सकती है। साथ ही वास्तु दोष भी लग सकता है। साथ ही झाड़ू किचन में रखने से बचना चाहिए।
इस दिशा में रखें झाड़ू
वास्तु शास्त्र अनुसार झाड़ू को हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद भी बना रहता है।