Budh Effect Number: अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। ये अंंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं, जैसे 8 अंक के स्वामी शनि है। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं अंक 5 के बारे में, जिसके स्वामी बुद्धि और व्यापार के बुध देव हैं। वहीं बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक से जुड़े लोग थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग दूसरों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते हैं। लेकिन ये लोग अच्छे व्यापारी होते हैं। साथ ही इनका कम्यूनिकेशन बहुत स्ट्रांग होता है। आइए जानते हैं ये मूलांक 5 से जुड़े लोगों की अन्य रोचक बातें…
होते हैं बेहद शर्मीले
अंक शास्त्र अनुसार जो लोग मूलांक 5 से जुड़े होते हैं। वो लोग थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते हैं और ये लोग बहुत मुश्किल से अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाते हैं। इस तरह का व्यवहार ये किसी के डर के कारण नहीं बल्कि शर्म के कारण करते हैं। ये लोग कला के जानकार और कला प्रिय होते हैं। साथ ही ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। वहीं ये लोग बुद्धिमान और दूरदर्शी भी होते हैं। ये लोग धन जोड़ने में माहिर होते हैं। साथ ही ये अच्छा बैंक बैलेंस बना लेते हैं।
बनते हैं बड़े कारोबारी
मूलांक 5 से जुड़े लोग बड़े कारोबारी बनते हैं। ये लोग कम समय में ही बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लेते हैं। ये लोग बिजनेस में नए- नए आईडियाज का प्रयोग करके खूब धन कमाते हैं। साथ ही ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं। वहीं ये लोग कार्य के प्रति थोड़े लापरवाह होते हैं। ये लोग तार्किक भी होते हैं। वहीं इनकी बातचीत की शैली प्रभावित करने वाली होती है और एक बार कोई इनके मिल लिया तो वो इनको हमेशा याद रखता है। इन लोगों का कम्यूनिकेशन बहुत मजबूत होता है। इन लोगों की मित्र मंडली काफी होती है।
ये होते हैं शुभ दिन और तारीख
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 5 होता है, उन लोगों के लिए बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन अत्यंत शुभ होता है। इस दिन काम शुरू करने से सफलता हाथ लगती है। वहीं इन लोगों के लिए 5, 14 23 और 31 तारीख शुभ होती हैं।