Phoenix Eye In Thumb: कहा जाता है कि जातक की हथेली उसके भविष्य की एक कुंडली होती है। हाथ की सही अध्ययन करके कुंडली में ग्रहों की स्थिति के बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है। इसके साथ ही अंगूठे के आकार और उसमें बने चिन्हों के द्वारा व्यक्तित्व के साथ भविष्य के बारे में काफी जाना जा सकता है। ऐसे में ही अंगूठे में एक चिन्ह होता है जिसे यव चिन्ह (Phoenix Eye) कहा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र, विवेक विलास, श्री नारद संहिता आदि शास्त्रों में इस चिन्ह के बारे में विस्तार से बताया गया है अगर आपके अंगूठे में यव का निशान है। विवेक विलास में इस यव चिन्ह के बारे में कहा गया है कि अगर किसी जातक के अंगूठे में ये चिन्ह है, तो उसे ख्याति विद्या के साथ विभूति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही धन लाभ हो सकता है।

ऐसा हो अंगूठे में निशान

अगर आपके अंगूठे के पहले भाग में यव का निशान संधि में बना है और साइज बड़ा है, तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग में मेहनती होते हैं। यह हर काम को बहुत ज्यादा सजग होते हैं। यह अपनी मेहनत के बल से ही पैसा कमाने में विश्वास रखते हैं। ये लोग काफी मददगार होते हैं। शादीशुदा जीवन भी अच्छा रहता है। संतान की प्राप्ति होती है। लेकिन इन लोगों के अंदर भ्रम अधिक पैदा होती है। इससे लाइफ के प्रोग्रेस पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपके अंदर भ्रम की स्थिति की पैदा हो रही है, तो

दूसरे टाइप का यव का निशान

अगर आपके पहले भाव में आंख का निशान बहुत छोटा होता है। अगर आपके पहले भाव के संधि के दाएं या फिर बाएं ओर छोटा सा यव का निशान हो, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। लेकिन आपको सफलता की ज्यादा खुशी नहीं महसूस होगी। मेहनत के साथ-साथ आलस्य भी आपके ऊपर हावी रहेगा। अगर यव का निशान अधूरा है, तो बनते-बनते काम बिगड़ जाता है। बेवजह खर्च से परेशान रहते हैं। माह के अंत में पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि अपने बेकार के पैसों को खर्च को करने से बचें।

तीसरे तरह का यव चिन्ह

अगर आपके अंगूठे के पर्व में यव का चिन्ह हो और इसके साथ ही दूसरे पर्व में तीन खड़ी रेखाएं है, तो आप तीसरे .व चिन्ह की गिनती में आते हैं। ऐसे लोग हर काम को लेकर प्रैक्टिकल जरूर होते हैं। ये लोग खुद का मकान और संपत्ति अवश्य बनाते हैं। इन्हें हर काम में सफलता पाने का जुनून होता है। ये दूसरों को आसानी से समझ लेते हैं। इसके साथ ही अगर गुरु के पर्वत में उभार है, तो बिजनेस, प्रापर्टी खूब बनाते हैं। लेकिन यह खुद को पहले देखते हैं और दूसरों को बाद में आते हैं। इसके साथ ही लव लाइफ में थोड़े से उतार-चढ़ाव आता है।

चौथे टाइप का यव चिन्ह

अगर पहले भाव में और दूसरे भाव के बीच में एक ओर लाइन है और पहले भाव में कई यव चिन्ह बन रहे हैं। ऐसे लोगों को राजयोग मिलता है। ऐसे में ऐसे लोगों को अपने जीवन में काफी कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। इसके साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024