H Sign Palmistry Meaning : हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और निशानों से उसके नेचर, व्यक्तित्व और करियर के बारे में जाना जा सकता है। वहीं किस उम्र में जाकर व्यक्ति का भाग्य चमकेगा, करियर के लिहाज से उसका जीवन कैसा रहेगा। वैवाहिक जीवन कैसा रहने वाला है। ये सब पर्वतों और चिह्नों का विश्लेषण करके पता लगाया जा सकता है। वहीं मनुष्य के हाथ में कई रेखाएं और शुभ चिह्न भी होते हैं। जैसे X, M, N, H । आज हम बात करने जा रहे हैं H चिह्न के बारे में। ये निशान हाथ में होना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही जिस व्यक्ति के हाथ में ये निशान बनता है वो लोग फिल्म और मीडिया लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं। आइए जानते हैं इस निशान के बारे में…
फिल्म- मीडिया लाइन में कमाते हैं अच्छा नाम
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन व्यक्तियों के हाथ में H का निशान बुध और शुक्र पर्वत के बीच बनता है, वो लोग मीडिया और फिल्म लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग जीवनसाथी, परिवार और दोस्तों का सुख- दुख में हमेशा साथ देते हैं। ये लोग हरफनमौला होते हैं और विपरीत से विपरीत परिस्थिति में शांत बने रहते हैं। ये कला प्रेमी भी होते हैं और समाज में इनकी अलग पहचान होती है।
40 साल के बाद चमकती है किस्मत
साथ ही जिन लोगों के साथ में H का निशान होता है, ये लोग आर्थिक रूप से मजबूत रहते हैं। लेकिन इनकी किस्मत 40 साल के बाद चमकती है। मतलब 40 साल की उम्र से पहले इनको थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन बीच- बीच में सफलता भी मिलती रहती है।
साफ दिल और दयालु होते है
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिन लोगों के हाथ में यह निशान होता है, वे लोग दयालु और साफ दिल के इंसान होते हैं। अपनी सरल और सीधे स्वभाव के कारण लोग इन्हें आसानी से ठग लेते हैं। इसलिए इन लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन ये लोग आस्थावादी होते हैं और इनका भगवान पर पूरा भरोसा होता है। ये लोग लव लाइफ में थोड़े अनलकी होते हैं। साथ ही बुरा वक्त आने पर ऐसे लोग हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं।