Lucky Mark In Body: सामुद्रिक शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अगों की बनावट और उसके आकार के आधार पर फलित किया जाता है। साथ ही शरीर पर मौजूद निशानों के आधार पर व्यक्ति के नेचर और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही ये चिह्न मनुष्य के जीवन में कई तरह के शुभ योग बी बनाते हैं, जिसके कारण उन्हें हर तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि व्यक्ति के शरीर में कुछ ऐसे चिह्न मौजूद होते हैं, जो उसके जीवन में राजयोग के संकेत देते हैं। आइए जानते हैं इन चिह्नों के बारे में…
चक्र का निशान
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में चद्र का निशान होता है। तो वह बहुत भाग्यशाली होता है। साथ ही ऐसे लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं और इनको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ये लोग करियर में अच्छा नाम कमाते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। साथ ही ये ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं।
हो मकर या ध्वज का चिह्न
हाथ में मकर या ध्वज का चिह्न बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं जिन व्यक्तियों के हाथ में यह निशान होता है, वो लोग धन के मामने में हमेशा मजबूत रहते हैं। साथ ही ये लोग लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। ये लोग धन खर्च करने के मामले में भी आगे रहते हैं। इन लोगों को राजसत्ता की प्राप्ति होती है।
माथे के बीच में तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के माथे के बीचो बीच तिल होता है बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन्हें पारिवारिक सुख, दांपत्य सुख, भूमि सुख मिलता है। ये लोग कला प्रेमी होते हैं और ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं। ये अपनी जिंदगी में करियर का गोल पहले लेकर चलते हैं और सफल होते हैं।
हथेली पर हो तिल
जिन व्यक्तियों के हाथ में एकदम मध्य में तिल होता है वह व्यक्ति समाज में लोकप्रिय होता है। साथ ही इन लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ये लोग व्यापार में अच्छा नाम कमाते हैं। सात ही ये लोग जोखिम लेने में माहिर होते हैं।
पैर में हो ये निशान
सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन व्यक्तियों के पैर के तलवे पर शंख, कमल या चक्र की आकृति बनी होती हैं, वे लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। ऐसे लोग कम समय में ही अकूत धन- संपत्ति के मालिक बन जाते हैं।