हिंदू धर्म में धार्मिक कामों से जुड़ी कई परंपराएं है, जो सदियों से ऐसे ही चली आ रही है। हर देवी-देवता की पूजा से लेकर भोग तक अलग-अलग होता है। किसी भी शुभ या फिर मांगलिक कामों में शुभ रंग को पहना जाता है। इसी के कारण सफेद, काला, नीला जैसे रंगों की मनाही होती है। इसके अलावा लाल, हरा जैसे रंग पहनने के अलावा पीले रंग के वस्त्र पहनने में जोर दिया जाता है। क्या आप जानते हैं कि आखिर पूजा में पीले रंग के वस्त्र पहनना सबसे ज्यादा शुभ क्यों माना जाता है।

पीला रंग का धार्मिक महत्व

पीले रंग को पीतांबर भी कहा जाता है। बता दें कि भगवान श्री कृष्ण का ये नाम होता है। श्री कृष्ण को ज्ञान का भंडार माना जाता है। ऐसे में जब पीतांबर धारण किया जाता है, तो हमें रंग के साथ ज्ञान भी प्राप्त होता है। इस कारण पीला रंग पीने के लिए जोर दिया जाता है।

पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा का है प्रतीक

शास्त्रों के अनुसार, पीला रंग पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। इसी के कारण इसे धार्मिक कार्यों में पहनने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।पीला रंग हमारी धमनियों व खून में इम्यूनिटी को दर्शाता है। इसके साथ ही अच्छे स्वास्थ्य को भी सुनिश्चित कर सकते है।

पीला रंग का ज्योतिष शास्त्र में महत्व

 ज्योतिष शास्त्र में पीला रंग को गुरु ग्रह से जोड़ा जाता है। गुरु को भी ज्ञान, सौभाग्य, मान-सम्मान का कारक माना जाता है। ऐसे में पीला रंग धारण करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही गुरु की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होने के साथ धन-धान्य और मान-सम्मान की बढ़ोतरी होती है।  

पीला रंग सांसारिक मोह माया से करता है दूर

शास्त्रों के अनुसार, पीला रंग गुरु से संबंधित है। गुरु ग्रह ज्ञान का कारक माना जाता है। जब किसी व्यक्ति को सही ज्ञान की प्राप्ति होती है वह जीवन और मृत्यु के सच को गहराई से समझ लेता है। जिसके बाद उसके अंदर  वैराग्य जन्म लेता है। उस व्यक्ति की सांसारिक सुखों से आसक्ति छूटने लगती है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि जब कोई व्यक्ति पूजा या फिर किसी धार्मिक स्थान में जाता है, तो इसे पूरी तरह से भगवान के प्रति समर्पित होना चाहिए। अगर व्यक्ति का मन सांसारिक भोगों में लगा रहेगा, तो वह कभी भी मन और चित्त से पूजा नहीं कर सकता है। ऐसे में पीताम्बर पहनने से मन को एकाग्र किया जा सकता है, जिससे आप भगवान की पूजा-अर्चना सबसे मन और श्रद्धा से कर सकते हैं।