Finger Lines Palmistry: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण करके उसके भविष्य, नेचर और व्यक्तित्व का पता लगाया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद चिह्न और रेखाओं के आधार पर फलित किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ की उंगलियों पर मौजूद उन रेखाओं चिन्हों के बारे में जो व्यक्ति को धनवान बनाते हैं। साथ ही व्यक्ति को वैभव और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन चिह्न और रेखाओं के बारे में…
इस जगह हो चक्र का चिह्न
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ की उंगलियों पर चक्र सबसे ऊपर वाले पोर पर हो तो वह व्यक्ति भाग्यशाली व धनवान होता हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति को समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
अनामिका उंगली पर चक्र का निशान
- हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक अनामिका उंगली पर चक्र होना भाग्यशाली जीवन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग बड़े कारोबारी, धनवान, उद्योग धंधों में सफल, प्रतिष्ठित, यशस्वी, ऐश्वर्यवान, राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। साथ ही ये लोग अकूत धन- संपत्ति के मालिक होते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते है।
मध्यमा उंगली पर चक्र का निशान
अगर किसी व्यक्ति के हाथ की मध्यमा उंगली पर चक्र का चिह्न है तो ऐसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। साथ ही ऐसे लोग आस्तिक होते हैं। वहीं मध्यमा उंगली शनि की उंगली है, इसलिए मध्यमा पर चक्र शनि ग्रह की कृपा दर्शाता है, ऐसे जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव कम ही पड़ता है।
शंख का चिह्न
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार शंख निशान हथेली पर होने पर व्यक्ति समुद्र पर की यात्राएं करता है। विदेश गमन के व्यापार से धन कमाता है। धार्मिक विचारों वाला होता है। साथ ही ये लोग व्यवहारिक होते हैं। वहीं ये लोग बुद्धिमान और दूरदर्शी भी होते हैं।
भौतिक सुखों की होती है प्राप्ति
अगर किसी व्यक्ति की अंगुलियों में 3 शंख होते है तो वह सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करता है। साथ ही ऐसे लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। वहीं ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं।