सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि शरीर के अंगों की बनावट व्यक्तित्व के बारे में बताने में सक्षम है। इस शास्त्र को ऋषि समुद्र ने लिखा था इसलिए इस शास्त्र को समुद्र शास्त्र भी कहा जाता है। कई लोग इसे अंग शास्त्र के नाम से भी जानते हैं। आपको बता दें कि हाथ की रेखाओं में जिस तरह से व्यक्ति का भविष्य छिपा होता है उसी प्रकार हाथ की उंगलियों भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जानकारी देता है। उंगलियों का आकार और उनका झुकाव व्यक्ति के चरित्र, स्वभाव और भविष्य के बारे में बताता है।

पतली उंगलियां:

सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि जिन लोगों की उंगलियां पतली होती हैं उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है। साथ ही ये वाले लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं। ये लोग दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं रखते हैं। ये लोग रिश्तों को अच्छी तरह निभाना जानते हैं और दूसरों के सुख- दुख के बारे में बहुत सोचते हैं। ऐसे लोग खुले विचारों के होते हैं और तो अपनी मस्ती में रहते हैं। इनका दिल बहुत साफ होता है और यह ​हर किसी को खुश करने की पूरी कोशिश करते हैं। 

जल्दी आता है गुस्सा:

समुद्र शास्त्र के अनुसार मोटी और भरी उंगलियों वाले लोग काम और रिश्ते को लेकर काफी गंभीर होते हैं। हालांकि, इस तरह की लोग कंजूस होते हैं और पैसों की बचत करना जानते हैं। ऐसे लोग गुस्सैल स्वभाव के होते हैं और इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा बहुत जल्दी आता है। साथ ही यदि छोटी उंगली और अनामिका उंगली दोनों बराबर हैं तो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाला होता है। ऐसे लोग अच्छे राजनीतिज्ञ हो सकते हैं।

बीच की ऊंगली ज्यादा बड़ी हो तो:

अगर किसी व्यक्ति के हाथ की बीच की ऊंगली बाकी उंगलियों से ज्यादा बड़ी हो तो ऐसे लोग बहुत ईमानदार होते हैं। ये लोग काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं और हर काम को काफी लगन से पूरा करते हैं। ऐसे लोग दूसरों की ज़्यादा परवाह नहीं करते हैं। ये लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं।

छोटी उंगलियों वाले लोग:

छोटी उंगलियों वाले लोग सुस्त स्वभाव के माने जाते हैं। ऐसे लोग हर काम को जल्दी निपटाने और उससे छुटकारा पाने में लगे रहते हैं। हालांकि, अपनी इस आदत के कारण ये समस्याओं को भी जल्दी सुलझा लेते हैं। ऐसे लोग थोड़े क्रूर स्वभाव के माने जाते हैं और इन्हें गुस्सा जल्दी आता है। साथ ही जिन लोगों की छोटी उंगली सुंदर दिखाई देती है, वे लोग सर्वगुण संपन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022