ज्योतिष में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली को देखकर उसे भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और तिलों के आधार पर विश्लेषण किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि शरीर के अंगों की बनावट व्यक्तित्व के बारे में बताने में सक्षम है। इस शास्त्र को ऋषि समुद्र ने लिखा था इसलिए इस शास्त्र को समुद्र शास्त्र भी कहा जाता है। कई लोग इसे अंग शास्त्र के नाम से भी जानते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं। हाथ की उंगलियों से किसी व्यक्ति के नेचर और व्यक्तित्व को कैसे जान सकते हैं। आइए जानते हैं।
पतली उंगलियों वाले लोग:
सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि जिन लोगों की उंगलियां पतली होती हैं उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है। साथ ही ये वाले लोग बहुत क्रिएटिव और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं रखते हैं और हर काम अपने बलवूते पर करते हैं। साथ ही ये लोग रिश्तों को अच्छी तरह निभाना जानते हैं और दूसरों के सुख- दुख के बारे में बहुत सोचते हैं। ऐसे लोग खुले विचारों के होते हैं और तो अपनी मस्ती में रहते हैं। इनका दिल बहुत साफ होता है और यह हर किसी को खुश करने की पूरी कोशिश करते हैं। ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं।
मोटी उंगलियों वाले लोग:
आपको बता दें कि मोटी और भरी उंगलियों वाले लोग काम और रिश्ते को लेकर काफी गंभीर होते हैं। हालांकि, इस तरह की लोग कंजूस होते हैं और पैसों की बचत करना जानते हैं। ऐसे लोग गुस्सैल स्वभाव के होते हैं और इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा बहुत जल्दी आता है। साथ ही यदि छोटी उंगली और अनामिका उंगली दोनों बराबर हैं तो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाला होता है। ऐसे लोग अच्छे राजनीतिज्ञ हो सकते हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी होते हैं। ये साहसी और निडर भी होते हैं और यह लोग बिजनेस में रिस्क भी लेना जानते हैं।
लगनशील और ईमानदार होते हैं:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ की बीच की ऊंगली बाकी उंगलियों से ज्यादा बड़ी हो तो ऐसे लोग बहुत ईमानदार और लगनशील होते हैं। ये लोग काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं और हर काम को काफी लगन से पूरा करते हैं। ऐसे लोग दूसरों की ज़्यादा परवाह नहीं करते हैं। ये लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Vikram Samvat 2079: विक्रम संवत 2079 का पहला महीना इन 4 राशियों के लिए शुभ, धन लाभ की संभावना
छोटी उंगलियों वाले लोग:
छोटी उंगलियों वाले जानतक सुस्त स्वभाव के माने जाते हैं। साथ ही ये लोग लैविश लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही इन लोगों के शौक- मौज खूब महंगे होते हैं और ये लोग खुलकर पैसा खर्च करने में विश्वास रखते हैं। साथ ही जिन लोगों की छोटी उंगली सुंदर दिखाई देती है, वे लोग सर्वगुण संपन्न होते हैं और कला प्रिय और कला के जानकार होते हैं। (यह भी पढ़ें)- Surya Grahan: 30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के प्रबल योग
