व्यक्ति के जीवन में खुशियों के साथ परेशानियां हर किसी के जीवन में आती हैं। समय और परिस्थिति के अनुसार हर किसी का स्वभाव बदलता रहता है। सुख के दिनों में व्यक्ति अलग तरह से व्यवहार करता है और दुख के समय में बिल्कुल विपरित व्यवहार करने लग जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार परेशानी से बचने के उपाय बताए जाते हैं लेकिन उसी के साथ ये भी बताया जाता है कि हर राशि के व्यक्ति का व्यवाहर परेशानी के समय कैसा हो जाता है।
वृष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि- इन राशि के लोगों के जीवन में जब दुख आता है तो ये लोग अपने कर्मों पर विश्वास बनाए रखते हैं। ये लोग अपनी ऊर्जो को सही जगह पर लगाते हैं। परेशानी के समय ये अपना स्वभाव स्थिर रखते हैं। इसी के साथ इस राशि के लोग थोड़े जिद्दी माने जाते हैं और परेशानी के समय दूसरों को ठीक से समझ नहीं पाते हैं। इसके कारण इन्हें आस-पास के लोगों से भी परेशानी होने लगती है।
धनु, कन्या, मीन और मिथुन राशि- इन राशियों के लोग परिवर्तनशील माने जाते हैं। ये लोग परिस्थितियों के अनुसार खुद में बदलाव कर लेते हैं। सुख या दुख इन्हें अपने आपको संभालना आता है। परेशानियों को दूर करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। इसी के साथ मुसीबत के समय अपने संबंध किसी से खराब नहीं होने देते हैं। जिसके कारण ये मुश्किल समय से जल्दी निकल जाते हैं।
मेष, कर्क, तुला और मकर राशि- इन राशि के लोगों में हर परिस्थिति से निपटने का विशेष गुण होता है। इन लोगों में हमेशा कुछ खास करने की सोच रहती है। मुश्किल समय में भी ये अपने उत्साह को कम नहीं होने देते हैं। परेशानियों से निपटने के लिए ये नए रास्ते खोजते रहते हैं। खुद परेशानी में होते हुए भी ये दूसरों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। ये अपनी इस खूबी से परेशानियों को जल्दी दूर कर लेते हैं।


