Dhan Raj Lakshmi Yoga In Your Hands: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के हाथ की लकीरों को देखकर उसके भूत, भविष्य औऱ वर्तमान को जाना जा सकता है। साथ ही व्यक्ति के हाथ के रेखाओं और लकीरों का विश्लेषण करके उसके वैवाहिक जीवन, करियर और सेहत के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही हाथ में कुछ ऐसे भी राजयोग होते हैं। जिनके होने से व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति अति धनवान होता है। वहीं व्यक्ति जीवन में सारे सुखों को पाता है। यहां हम ऐसे योग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है महालक्ष्मी योग, जिसके हाथ में होने से अकूत धन संपत्ति के मालिक होते हैं। ये लोग जीवन में खूब सुख और वैभव भोगते हैं।
होते हैं अकूत धन- संपत्ति के मालिक
जिन लोगों के हाथों में गुरु, शुक्र, चंद्रमा और बुध पर्वत पूर्ण और विकसित होते हैं और उनका रंग लाल हो, इस स्थिति को राज लक्ष्मी योग कहा जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में किस्मत का साथ मिलता है। साथ ही ये लोग मनी माइंडेड होते हैं। ये लोग कई सोर्स से पैसे कमाते हैं और अकूत धन संपत्ति के मालिक होते हैं। ये लोग जीवन में खूब सुख और वैभव भोगते हैं। वहीं इन लोगों को समाज में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं।
भाग्यशाली लोगों के हाथ में होता है महालक्ष्मी योग
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक हथेली में तराजू का चिह्न श्रीमहालक्ष्मी योग कहलाता है। जिन लोगों के साथ में ये योग होता है इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। साथ ही ये लोग हर भौतिक सुख को प्राप्त करते हैं। ये लोग जीवन में हमेशा अमीर रहते हैं। वहीं ये लोग अच्छा बैंक बैलेंस बना लेते हैं। साथ ही ये व्यवहारिक भी होते हैं। ऐसे लोग बड़े कारोबारी होते हैं।
साथ ही ये लोग कम उम्र ही नाम और शौहरत हासिल कर लेते हैं। इन लोगों पर मां लक्ष्मी सदा मेहरबान रहती हैं। वहीं ये लोग हर स्थिति में खुश रहते हैं।साथ ही ये लोग कला के जानकार और प्रेमी होते हैं।