हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन का विशेष महत्व है। मान्याताओं के अनुसार यह दिन मनुष्य के जीवन में समृद्धि लाता है। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि विष्णु जी की प्रसन्नता से जीवन में धन प्राप्ति का योग बनता है। इसके अलावा गुरुवार का संबंध गुरु ग्रह से भी है। गुरु ग्रह को भी मनुष्य के जीवन में धन का योग बनाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। कहा जाता है कि अगर आप सच्चे मन से इस दिन स्वामी बृहस्पति जी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं तो वो अवश्य ही आपके ऊपर अपनी कृपा बरसाते हैं। सबसे खास बात यह है कि गुरुवार के दिन की पूजा विधि बहुत ही सरल है। इस आसान और कम खर्चीली विधि को अपनाकर हर कोई अपने जीवन में धन प्राप्ति का योग बना सकता है।

कहते हैं कि गुरुवार के दिन व्रत के समय भगवान विष्णु को लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इससे वे काफी प्रसन्न होते हैं। अगर आप भगवान को लड्डू का भोग लगाने में सक्षम नहीं हैं तो चीनी या मिश्री का भोग भी लगा सकते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि प्रत्येक गुरुवार को स्नान करने के बाद केले के पेड़ को जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से स्वामी बृहस्पति आपकी श्रद्धा से काफी प्रसन्न होते हैं। इन सबके अलावा भी गुरुवार के दिन व्रत रखने के कई सारे फायदे हैं। हम आपको ऐसे ही पांच फायदों के बारे में बता रहे हैं।

1. गुरुवार के दिन व्रत रखने से धन की प्राप्ति होती है।

2. इस दिन व्रत रखने से घर में सुख-शांति रहती है।

3. गुरुवार का व्रत पारिवारिक क्लेश को दूर करने का काम करता है।

4. इस व्रत से नौकरी प्राप्ति का योग बनता है।

5. इससे घर में अन्न की कमी भी दूर होती है।