शिव भक्तों का खास दिन आने वाला है। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2020) पर्व मनाया जायेगा। इस दिन भगवान शंकर की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। साल में आने वाली सभी शिवरात्रियों में से इस शिवरात्रि का सबसे अधिक महत्व माना गया है। शिव भक्त इस दिन शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं और शिव के गीतों पर नाचते गाते हैं। शिवरात्रि आने से पहले ही यूट्यूब पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के शिव गीत छाने लगे हैं।

लगभग हर तीज त्योहार के मौके पर खेसारी के गाने जरूर रिलीज कर दिये जाते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री भी इनकी फैन फॉलोअिंग को बखूबी जानती है। तभी तो इनके गाने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा देते हैं। इनके गानों को शिव भक्त डीजे पर बजाकर डांस करते हैं। इनका ‘हमनी के नाशा बंद हो गईल’ गाना इस बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है। जबकि इसके म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा घुंघरू हैं।

‘जोड़ा लिआईब हम पतोह’ गाना महाशिवरात्रि के दिन डीजे पर बजाने के लिए लोगों का पसंदीदा बना रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। गाने को लिखा पवन पांडे ने है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा घुंघरू हैं।

भोले जी की बारात में गाने के लिरिक्स प्यारे लाल कवी, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘बोल के बोल बम पीनी गांजा जी हम’ खेसारी लाल यादव का ये शिव गीत भी काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने में खेसारी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर शंकर सिंह हैं।

महीने के अनुसार पढ़ें साल 2020 का राशिफल:

मासिक राशिफल, फरवरी 2020 | मासिक राशिफल, मार्च 2020मासिक राशिफल, अप्रैल 2020। मासिक राशिफल, मई 2020 ।  मासिक राशिफल, जून 2020 । मासिक राशिफल, जुलाई 2020 । मासिक राशिफल, अगस्त 2020  मासिक राशिफल, सितंबर 2020। मासिक राशिफल, अक्टूबर 2020 । मासिक राशिफल, नवंबर 2020 । मासिक राशिफल, दिसंबर 2020 ।