Kharmas 2025: हिंदू धर्म में खरमास को अशुभ समय माना जाता है। खरमास के दौरान शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इस दौरान शादी, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किए गए किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य का शुभ परिणाम नहीं मिलता है। लेकिन यह समय सूर्य देव की पूजा और दान-पुण्य के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल खरमास तब शुरू होता है जब सूर्य देव बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, इस साल खरमास कब खत्म होने वाला है।

खरमास कब खत्म होगा?

इस साल खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर 2024 को हुई थी। इसका समापन 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन होगा। मकर संक्रांति वह दिन है जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसके साथ ही मकर संक्रांति के दिन से ही शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

शुभ काम कब से शुरू होंगे?

खरमास खत्म होने के बाद आप शादी, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, जनेऊ संस्कार जैसे मांगलिक काम कर सकते हैं। इसके अलावा, नया वाहन या घर खरीदना और नए बिज़नेस की शुरुआत करना भी शुभ रहेगा। ज्योतिष की मानें तो इस साल जनवरी में शादी के लिए 16, 19, 20, 24, 26 और 30 तारीखें शुभ मानी गई हैं।

खरमास खत्म होने से पहले करें यह उपाय

खरमास पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए सबसे अच्छा होता है। इस दौरान सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करें। सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए एक तांबे के लोटे में पानी लें और उसमें लाल फूल और रोली मिलाएं। उसके बाद पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल चढ़ाते वक्त ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जप करें। इसके साथ ही जरूरतमंदों को गुड़, मूंगफली, गर्म कपड़े और कंबल का दान करें। दान करने से न सिर्फ पुण्य मिलेगा, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी आएगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।