Kharmas 2023 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में खरमास दो बार आते हैं। जब ग्रहों के राजा सूर्य देवताओं के गुरु बृहस्पति की राशि धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लग जाते हैं। इसकी अवधि एक माह यानी करीब 30 दिन की होती है। दिसंबर माह में खरमास की बात करें, तो सूर्य 16 तारीख को धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में खरमास आज से आरंभ हो चुके हैं, जो नए साल 2024 की 15 जनवरी को समाप्त होंगे, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसे मकर संक्रांति कहा जाता है।

खरमास के दौरान मांगलिक कामों की मनाही होती है। इस दौरान शादी-विवाह, मुंडन-छेदन, अन्नप्राशन,  ग्रह प्रवेश, वधू प्रवेश आदि की मनाही होती है। इसके अलावा जमीन, संपत्ति या फिर नया घर नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा घर अगर बनवाना शुरू कर रहे हैं, तो खरमास के दौरान पहले से न करें। अगर खरमास से पहले से घर बन रहा है, तो उसे बनवा सकते हैं।

खरमास के दौरान करें ये उपाय (Kharmas 2023 Upay)

  • खरमास के दौरान भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु और सूर्यदेव की पूजा करना विशेष माना जाता है। इससे घर में खुशहाली आती है।
  • खरमास के दौरान रोजाना भगवान सूर्य को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एक तांबे के लोटे में जल लें और इसमें सिंदूर, लाल फूल, अक्षत आदि डाल लें।
  • अगर आप रोजाना अर्घ्य नहीं दे पा रहे हैं, तो रविवार के दिन जरूर दें, क्योंकि ये दिन भगवान सूर्य से संबंधित है।
  • खरमास के दौरान सत्यनारायण कथा जरूर कराएं। आप चाहे तो सुन या फिर पढ़ सकते हैं।
  • खरमास के दौरान जप-तप का विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही इन माह में दान देने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • खरमास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना विशेष माना जाता है। इसलिए रोजाना भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ चालीसा, मंत्र आदि का जाप अवश्य करें।
  • अगर आपकी कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति कमजोर है, तो खरमास के हर गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रख सकते हैं। इससे भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफलवृषभ वार्षिक राशिफल
मिथुन वार्षिक राशिफलकर्क वार्षिक राशिफल
सिंह वार्षिक राशिफलकन्या वार्षिक राशिफल
तुला वार्षिक राशिफल