Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। लेकिन इनकी स्थिति में बदलाव का असर देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। बता दें कि राहु के अलावा केतु भी करीब 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे उन्हें एक राशि चक्र करने में पूरा 18 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में इसका प्रभाव 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी अधिक पड़ता है। बता दें कि केतु 18 मई 2025 को शाम 5 बजकर 8 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं केतु के सिंह राशि में जाने से नए साल 2025 में किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
2025 में कैसा बीतेगा 12 राशियों का समय, जानें वार्षिक राशिफल
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में केतु तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है। साहस और पराक्रम में तेजी से वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही आपकी कई मन की इच्छाएं पूरी हो सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं। आपके जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के केतु का सिंह राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए नया साल काफी लकी साबित हो सकता है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आपके द्वारा चली आ रही इच्छाएं अब पूरी हो सकती है। आप अपने बिजनेस और करियर पर अधिक ध्यान देंगे। लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। केतु के एकादश भाव में रहने के कारण लव लाइफ पर भी अच्छा प्रभाव नहीं पड़ने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
केतु सिंह राशि में प्रवेश करके इस राशि के छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अगले 18 माह काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किसी काम में की जा रही मेहनत में अब फल अवश्य मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप परिवार या फिर दोस्तों के साथ धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कुल मिलाकर केतु का सिंह राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। बेकार के खर्च से परेशान हो सकते है। इसके साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। इसलिए हर एक कदम को थोड़ा सोच-समझ कर रखें।
Budh Gochar 2025: व्यापार के दाता बुध नए साल की शुरुआत में धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इन राशियों को नौनरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।