Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह को एक पापी ग्रह की संज्ञा की गई है, जिसे आध्यात्म, मोक्ष, तांत्रिक और वैराग्य आदि का कारक माना गया है। इसलिए जब भी केतु ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें केतु ग्रह 18 मई 2025, दिन रविवार को दोपहर 04 बजकर 30 मिनट पर केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान में संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय आपके जो अटके हुए कार्य थे वो बनेंगे। वहीं अविवाहितों के लिए नए साल में शादी के प्रस्ताव आ सकते है। कारोबारियों को कारोबार में बंपर फायदा होने की संभावना है, जिसके बाद वो अपने नाम पर मकान खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
केतु ग्रह का गोचर मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय सरकारी नौकरी पाने गोल्डन चांस है। कार्यक्षेत्र से आय के नए स्रोत बनेंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा। वहीं इस समय उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है, जिनका काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों को केतु ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में जबरदस्त तरक्की मिल सकती है। साथ ही परिवारवालों या दोस्तों के साथ विदेश घूमने जा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
