Ketu Gochar In Kanya: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु के अलावा केतु को भी पापी ग्रह माना जाता है। यह भी एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। केतु करीब डेढ़ साल तक एक राशि में विराजमान रहते हैं। केतु के राशि परिवर्तन करने से जातकों के पेशेवर जीवन, निजी लाइफ, लव लाइफ, करियर से लेकर स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। ऐसे ही केतु ग्रह  30 अक्टूबर, 2023 को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि से बाहर निकल कर बुध ग्रह के स्वामित्व वाली कन्या राशि में गोचर करेगा। केतु के इस गोचर से कई राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लेकिन कई ऐसी राशियां जिन्हें अधिक लाभ भी मिल सकता है। आइए जानते हैं केतु के गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

30 अक्टूबर को केतु के कन्या राशि में प्रवेश करने के बाद इस राशि छठे भाव में रहेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ ही लाभ मिल सकता है। ऐसे में आपकी पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आय में भी वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि में तीसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। थोड़ा सा व्यापार में जोखिम करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। भाई-बहन के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सही रहने के साथ कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। केतु आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका दे सकता है इसलिए कभी भी जीवन में कुछ अच्छा काम या फिर सम्मान पाने का मौका मिलें, तो उसे बिल्कुल भी न जाने दें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति खरीदने का सपना भी पूजा हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

कन्या राशि में केतु आने से वृश्चिक राशि के जातकों का स्वर्णिम काल शुरू हो सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। खुशियां की कमी कभी नहीं रहेगी। कई माध्यमों से धन लाभ हो सकता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।