Ketu Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु ने 12 अप्रैल 2022 को तुला राशि में प्रवेश कल लिया है। जहां वो साल 2023 तक रहेंगे। इसलिए केतु के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस गोचर से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
मकर राशि: आपके लिए केतु ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह ने आपके 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कई नए स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। कारोबार में आप नई डील फाइनल कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। साथ ही अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए केतु का गोचर शुभ रहने वाला है।
कर्क राशि: आपके राशि से केतु ग्रह ने चतुर्थ भाव में गोचर किया है। जिसे सुख, माता और वाहन का भाव कहा जाता है इसलिए कर्क राशि के लोगों के लिए केतु ग्रह की यह स्थिति उत्साहजनक रह सकती है। यह समय उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से शानदार साबित हो सकता है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं, वो लोग इस दौरान किसी प्रेम संबंध में आ सकते हैं। वहीं इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख भी प्राप्त हो जाता है। साथ ही इस समय आपको माता का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।
कुंभ राशि: आपकी गोचर कुंडली से केतु ग्रह ने नवम भाव में गोचर किया है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। इस समय आप व्यापार के संबंध से कहीं बाहर की भी यात्रा कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको लाभकारी सिद्ध हो सकती है। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस दौरान सफलता मिल सकती है। मतलब वो किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं या फिर वो किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का इंक्रीमेंट रुका हुआ था उनको इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है।