Vastu Dhan Labh ke upay: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। साथ ही अगर हमारा घर और ऑफिस वास्तु के अनुसार बना हो तो हमारे घर में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। वहीं अगर हमारा घर वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो हमारे जीवन में सुख- समृद्धि का अभाव रहता है। साथ ही घर के सदस्यों में क्लेश बनी रहती है। वहीं वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें घर में रखने से आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

घर में रखें नारियल

वास्तु शास्त्र अनुसार घर में श्रीफल जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं माता लक्ष्मी का निवास आपके घर में बना रहता है। इसलिए घर में नारियल रखना चाहिए।

कछुए को रखें घर पर

घर में धातु का कछुए को जरूर रखना चाहिए। क्योंकि कछुए का संबंध भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए इसलिए धातु से बने कछुए को घर की उत्तर दिशा में जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से धन- समृद्धि घर के सदस्यों के जीवन में बनी रहती है।

घर में रखें पिरामिड

घर में पिरामिड जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही क्रिस्टल या फिर किसी और धातु का पिरामिड भी आपकी आर्थिक खुशहाली से जुड़ा हुआ होता है। साथ ही घर के सदस्यों के जीवन में संपन्नता बनी रहती है।

घर के मंदिर में रखें श्री यंत्र

आपको बता दें कि किसी भी मंत्र को जब भी कोई आकृति देते हैं, तो वह यंत्र का रूप ले लेता है। वहीं शास्त्रों में श्री यंत्र का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के मंदिर में श्री यंत्र को स्थापित करना चाहिए। श्री यंत्र को शुक्रवार के दिन लाल कपड़ा बिछाकर स्थापित कर सकते हैं। ईशान कोण में स्थापित करें। वहीं श्रीयंत्र की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निम्नलिखित मंत्र का 21 माला जप करना चाहिए. मंत्र है:- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नम्:”, “ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महा लक्ष्म्यै नम्:”

घर में रखें कुबेर जी की मूर्ति

ज्योतिष शास्त्र में कुबेर देवता को स्थायी धन का कारक माना जाता है। इसलिए घर में कुबेर जी की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का निवास भी आपके घर में बना रहेगा। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024