Vastu Showpiece for Home: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारा घर वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो घर में नकारात्मकता छा जाती है। साथ ही घर के लोगों की सेहत खराब रहती है। वहीं वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी मूर्तियों का वर्णन मिलता है। जिनको घर में रखने से न केवल घर की शोभा बढ़ती है। बल्कि इन मूर्तियों को रखने से भाग्योदय होता है और तरक्की व आर्थिक उन्नति भी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, किन मूर्तियों को घर पर रखने से खुशहाली और समृद्धि आती है…

घर में रखें हाथी की मूर्ति

वास्तु के मुताबिक बेडरूम में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु से संबंधित सभी दोषों से मुक्ति मिलती है। साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। वहीं चांदी का ठोस हाथी घर में रखने से सुख-शांति, धन और समृद्धि आती है। आपको बता दें कि हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है। 

धन और भाग्य में होती है वृद्धि

शास्त्रों में कछुआ को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इसलिए घर में कछुआ रखने से धन में वृद्धि हो सकती है। साथ ही घर के लोगों के जीवन में संपन्नता बनी रहेगी।  इसलिए आप घर के ड्राइंग रूम में पूर्व और उत्तर दिशा में कछुआ की स्थापना करनी चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कछुआ का मुख घर के अंदर की तरफ हो।

घर में रखें गाय की मूर्ति

घर में गाय की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना गया है। क्योंकि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। इसलिए जिन दंपत्ति को संतान प्राप्ति की कामना है, उनको अपने कमरे में पीतल से बनी गाय की प्रतीमा रखनी चाहिए। ऐसा करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। साथ ही वास्तु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है। 

घर में रखें ऊंट की मूर्ति

अगर आप कारोबार और करियर में परेशानियों का सामना कर रहे हो तो आप लोग ऊंट की मूर्ति को घर के ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं ऐसा करने से करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही आय में वृद्धि के स्त्रोत नए बनेंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025