मिट्टी से बने बर्तनों का चलन पुराने समय से होता आ रहा है। पुराने जमाने में लोग खाने पकाने से लेकर परोसने तक में मिट्टी से बने बर्तनों का इस्तेमाल करते थे। यहां तक की पानी को भी मिट्टी से बने घड़े में रखा जाता था। लेकिन बदलते समय के साथ आज मिट्टी के बर्तनों की जगह धातु और प्लास्टिक से बने बर्तनों ने ले ली है, जिसका न सिर्फ स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि घर का वास्तु दोष भी खराब हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करने से मनुष्य की बंद किस्मत के ताले भी खुल सकते हैं। ज्योतिषाचार्य घर में मिट्टी के बर्तनों को रखना बेहद ही शुभ बताते हैं। क्योंकि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वास्तु शास्त्र में मिट्टी से बनीं ऐसी तीन चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
मिट्टी की प्रतिमा: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी से बनीं देवी-देवताओं की प्रतिमाएं रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो देवी-देवताओं की मिट्टी से बनी प्रतिमा को मंदिर में रखें। आप चाहें तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में इन प्रतिमाओं को रख सकते हैं। माना जाता है की ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।
घड़ा: घड़े का पानी स्वास्थ्य के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में भी इसका बड़ा महत्व है। माना जाता है की घर में मिट्टी का घड़ा रखने से सुख-समृद्धि आती है। आप घर की उत्तर दिशा में घड़े को रख सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें की यह कभी खाली ना हो और हमेशा पानी से भरा रहे।
दीपक: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में हमेशा मिट्टी के दीपक से पूजा करनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नेगेटिविटी दूर होती है।