आज हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पर्स हमेशा पैसों से भरा रहे, कभी खाली न हो। लेकिन कई बार ऐसे हालात और स्थितियां आ जाती हैं कि आपका पर्स खाली हो जाता है या महीने के आखिरी में आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर आप वास्तु अनुसार कुछ चीजों को अपने पर्स में स्थान देते हैं तो आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी और आपके वैभव और समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये 4 चीजें कौन सी हैं।

पर्स में रखिए कुछ कमल के फूल के बीज:

मानसिक स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिरता के लिए आपको पर्स में कमल के कुछ बीज रखना चाहिए। कमल के बीज को भाग्यशाली माना जाता है। दरअसल कमल का फूल लक्ष्मी माता को बहुत प्रिय है। इसलिए कमल के फूल के बीज रखने से आर्थिक सम्पन्नता आती है।

पर्स में रखना चाहिए श्री यंत्र: 

आपको पर्स में एक छोटा सा श्री यंत्र रखना चाहिए। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। श्री यंत्र आपके जीवन में शुभता और सकारात्मकता लेकर आएगा। 

गोमती चक्रों रखना चाहिए:

मानसिक और वित्तीय तौर पर स्वयं को स्थिर रखने के लिए आप अपने पर्स में 7 गोमती चक्र रख सकते हैं। गोमती चक्र रखने से आर्थिक सम्पन्नता आती है और आपका पर्स हमेशा रुपयों से भरा रह सकता है।

पीपल का पत्ता भी रख सकते हैं:

आप अपने पर्स में पीपल का पत्ता भी रख सकते है। मान्यता है कि इससे आपके पर्स में धन की वर्षा शुरू हो जाएगी। धर्म ग्रंथों के अनुसार पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए एक पीपल के पत्ते को गंगाजल से धोकर पवित्र कर लें। अब इस पर केसर से श्री लिखें और इसे अपने पर्स में इस प्रकार रखे की यह किसी को नजर ना आए। साथ ही एक नियमित अंतराल के बाद यह पत्ता बदलते रहे। ऐसा करने से काफी फायदा होगा। ध्यान रहे पर्स चमडे का न हो।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022