Jaya Kishori Motivational Video: जया किशोरी एक प्रसिद्ध कथावाचिका हैं, जिन्होंने केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी खूब नाम कमाया है। जया किशोरी कथावाचिका के साथ ही भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। किशोरी जी ‘आधुनिक युग की मीरा’ के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। साल 1995 में जन्मीं जया 7 साल की छोटी उम्र से ही आध्यात्म से जुड़ गई थीं। दीक्षा लेने के बाद उनका नाम जया शर्मा से जया किशोरी पड़ गया। उन्होंने छोटी उम्र में ही ‘नानी बाई रो मायरा’ और ‘श्री मद् भागवत कथा’ करना शुरू कर दिया था।
वहीं धीरे-धीरे जया किशोरी की प्रसिद्धी बढ़ती गई। आज किशोरी जी एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। किशोरी जी अक्सर अपने प्रेरक वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं, जिसमें वह लोगों को नई-नई सीख देती हैं। हाल ही में जया किशोरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में किशोरी जी बता रही हैं कि हमें कोई काम या फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। साथ ही कोई भी बात बोलने से या कोई डिसीजन लेने से पहले पूरी परिस्थिति को समझने की कोशिशि करें और फिर कोई डिसीजन लो। इससे आप गलत बात बोलने से बचेंगे। साथ ही गलत फैसले लेने से बचेंगे। क्योंकि अक्सर जल्दबाजी में लिए गए फैसले ही हमें नुकसान पहुंचाते हैं। (यह भी पढ़ें)- Ketu Gochar 2022: छाया ग्रह केतु करेंगे तुला राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार
जया किशोरी के इस वीडियो को अब तक कई हजार लोगों ने लाइक किया है। किशोरी जी के इस वीडियो पर लोग अपनी खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
जया किशोरी की कथाओं को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ इक्ट्ठा होती है। ज्यादातर लोग उनके 7 दिन लंबी श्रीमद्भगवत कथा और 3 दिन लंबी नानी बाई रो मायरा की कथा सुनना पसंद करते हैं। बता दें कि अब तक किशोरी जी 350 से अधिक प्रवचन आयोजित कर कर चुकी हैं। (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 21 फरवरी से 27 फरवरी 2022: कर्मफल दाता शनि देव होंगे उदय, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता