Karwa Chauth 2018 Moon Rise Time Today India: हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस वर्ष 27 अक्टूबर दिन शनिवार को यह त्योहार मनाया जा रहा है। देश की तमाम मशहूर हस्तियों ने इस अवसर पर लोगों को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं। यह दिन शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण मना जाता है। इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पूरे दिन भूखी रहकर व्रत रखती हैं। करवा चौथ से पहले ही बाजार चमकने लगते हैं। महिलाएं खरीददारी करतीं और हाथों पर मेंहदी लगवाते हुए दिखाई देती हैं। यह त्योहार भारत में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाए जाना वाला त्योहार है। भारत में करवा चौथ मनाने की परंपरा काफी पुरानी है। बताया जाता है कि देवासुर संग्राम के दौरान देवताओं की पत्नियों ने सबसे पहले करवा चौथ का व्रत रखा था। ब्रह्माजी के निर्देश पर देवपत्नियों ने जब व्रत रखा उसके बाद ही देवताओं की दानवों पर विजय हुई। कहते हैं तभी से कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ मनाया जाता है।
करवा चौथ को करक चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है। करवा या करक का मतलब होता है एक मिट्टी के बर्तन का उपयोग जिसमें महिला चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहता है। इस दिन चांद का खास महत्व होता है। क्योंकि इस दिन चांद को जल चढ़ाया जाता है। पहले महिलाएं चांद की आरती करती हैं। छलनी से चांद को देखती हैं। इसके बाद अपने पति को देखती हैं। यह रस्म पूरी होने के बाद ही महिलाएं पानी पीती हैं और मीठा खा कर व्रत तोड़ती हैं। ऐसे में जब आपके लिए चांद सबसे ज्यादा जरूरी है हम आपको बताते हैं कहां चांद किस समय निकलने वाला है।
जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद, कब खोला जाएगा करवा चौथ का व्रत
उत्तर प्रदेश में चांद 8 बजकर 35 मिनट पर दिखेगा। मुंबई में चांद 9 बजकर 21 मिनट पर दिखेगा। राजस्थान में चांद 8 बजकर 56 मिनट पर दिखेगा। हिमाचल प्रदेश में चांद 8 बजकर 43 मिनट पर दिखेगा। पंजाब में चांद 8 बजकर 49 मिनट पर दिखेगा। हरियाणा में चांद 8 बजकर 48 मिनट पर निकलेगा। बेंगलुरु की बात करें तो वहां चांद 9 बजकर 9 मिनट पर निकलेगा। कोलकाता में चांद 8 बजकर 11 मिनट पर निकलेगा।
कोलकाता में चांद 7 बजकर 20 मिनट पर दिखेगा, लखनऊ में 7 बजकर 43 मिनट पर। नई दिल्ली में 7:55, हरियाणा में 8:01, हैदराबाद में 8:09, चेन्नई में 8:07, हैदराबाद 8:09 और मुंबई में चांद दिखने का समय 8 बजकर 30 मिनट पर बताया गया है।
करवा चौथ की पूजा ऐसे होती है, जानें विधि और शुभ मुहूर्त
करवा चौथ का शुभ मुहूर्त: 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक
करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए बिना कुछ खाएं व्रत करती है और रात को चांद के सामने पति को छलनी में देखकर अपना व्रत पूरा करती हैं। इस साल रात 7 बजकर 55 मिनट पर चांद के उगने की उम्मीद है। वहीं करवा चौथ पूजन का सही समय शाम 5 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 47 मिनट तक माना गया है।