Karwa Chauth 2025 Date, Time, Puja Vidhi, Samagri, Katha, Shubh Muhurat, Chand Nikalne Ka Samay LIVE Updates: अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को सोलह श्रृंगार कर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करती हैं। इस वर्ष का करवा चौथ विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है, क्योंकि सिद्धि, शिवावास योग जैसे मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। यह योग व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाले माने जाते हैं। आइए जानते हैं इस शुभ अवसर पर करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, चंद्रोदय का समय, व्रत कथा सहित अन्य जानकारी…
करवा चौथ की सामग्री। करवा चौथ की पूजा विधि। करवा चौथ राशिफल
करवा चौथ का अशुभ समय
राहुकाल - 10:46 एएम– 12:13 पीएम
यम गण्ड - 3:07 PM – 4:34 पीएम
कुलिक - 7:52 एएम– 9:19 एएम
दुर्मुहूर्त - 08:44 एएम – 09:31 एएम, 12:37 पीएम– 01:23 पीएम
वर्ज्यम् - 06:46 एएम– 08:12 एएम
Karwa Chauth 2025 Samagri: करवा चौथ संपूर्ण पूजन सामग्री
10 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चांद को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत खोला जाता है। इस दिन दिनभर निर्जला व्रत रखा जाता है। अगर आप भी व्रत रख रही हैं, तो पूजन करने से पहले पूरी सामग्री एकत्र कर लें, जिससे पूजा के समय किसी भी प्रकार का समस्या का सामना न करना पड़ें।
करवा चौथ का व्रत विश्वास और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, और इसका विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस दिन कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। यदि किसी महिला को करवा चौथ के समय मासिक धर्म हो, तो पारंपरिक रूप से उन्हें पूजा या अनुष्ठान में शामिल नहीं होने की सलाह दी जाती है। हालांकि, ऐसी स्थिति में व्रत रखा जा सकता है। इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। बस ध्यान रखें कि पूजा-विधि स्वयं न करें। आप मन ही मन श्रद्धा और भाव से चंद्रमा को नमन कर सकती हैं और उसके दर्शन के बाद पानी पीकर व्रत का समापन करें। इस प्रकार, बिना विधिवत पूजा किए भी आपका व्रत पूर्ण माना जाएगा।
करवा चौथ पर बन रहा शुभ योग (Karwa Chauth 2025 Shubh Yog)
करवा चौथ पर इस साल सिद्धि योग, शिवावास योग बन रहा है। इसके साथ ही बुधादित्य, शुक्रादित्य, कुलदीपक, नवपंचम जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है।
करवा चौथ की मेहंदी इस मुहूर्त में लगाएं (Karwa Chauth 2025 LIVE)
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं सजती-संवरती हैं, सुंदर वस्त्र पहनती हैं और हाथों में मेहंदी रचाती हैं। इस व्रत में मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
करवा चौथ 2025 चंद्रोदय का समय(Karwa Chauth 2025 LIVE)
दृंक पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर को शाम 8 बजकर 10 मिनट पर होगा। शहर के अनुसार थोड़ा समय में बदलाव हो सकता है
करवा चौथ सरगी खाने का समय (Karwa Chauth 2025 LIVE)
करवा चौथ के दिन व्रत से पहले सरगी खाने की परंपरा है। इसे सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में खाया जाता है। बता दें कि ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 40 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ- 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन- 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर
करवा चौथ पूजन का मुहूर्त- 05 बजकर 55 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 09 मिनट तक
करवा चौथ का समय- सुबह 6 बजकर 17 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक
करवा चौथ 2025 तिथि- 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का शुभ मुहुर्त, पूजा विधि, आरती और चंद्रोदय का समय