Karwa Chauth 2024 Date (कब है करवा चौथ 2024) : हिंदू धर्म में करवा चौथ काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा को को अर्घ्य देने के साथ अपना व्रत खोलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। कई जगहों पर मनचाहा पति या फिर विवाह होने में आ रही परेशानी से निजात पाने के लिए कुंवारी कन्याएं भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं इस साल कब होगा करवा चौथ। इसके साथ ही जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और चंद्रोदय का समय…

कब है करवा चौथ 2024? (Karwa Chauth 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगी और अगले दिन यानी 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी।

करवा चौथ की तिथि- चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण किया जाता है। इसलिए इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा।

करवा चौथ व्रत 2024 का समय? (Karwa Chauth 2024 Time)

करवा चौथ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से शाम 7 बजकर 55 मिनट तक है। व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 33 मिनट की है।

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat )

करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम को 7 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ 2024 चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2024 Moonrise Timing)

द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन चंद्रोदय 20 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर होगा।

करवा चौथ 2024 महत्व (Karwa Chauth 2024 Significance)

हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। हर साल इस दिन संकष्टी चतुर्थी का भी व्रत रखा जाता है। एक ओर जहां गणेश जी की विधिवत पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की पूजा करती है। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत खोलती है। इस व्रत को कठोर व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके चंद्र देव की विधिवत पूजा करती है। इस दिन पूजा और व्रत रखने से लव लाइफ और दांपत्य जीवन अच्छा रहना है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024