Karwa Chauth 2023 Shashi Rajyog: इस साल क करवा चौथ काफी खास माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखने के बाद अपनी व्रत खोलती है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है। इसके साथ ही इस दिन काफी शुभ योग भी बन रहे हैं। बता दें कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ राशि में रहेंगे। उच्च राशि में होने से शशि नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन मंगल, बुध और सूर्य तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही शनि कुंभ राशि में विराजमान है, जिससे शश योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा के वृषभ राशि में आने से शशि राजयोग का निर्माण से कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसे में करवा चौथ का दिन कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है। जानें किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
करवा चौथ पर चंद्रमा इसी राशि में विराजमान रहेंगे। शशि राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। लंबे समय से चले आ रहे पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर में भी तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शशि राजयोग बनने से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट मिल सकता है। बिजनेस में भी लगातार वृद्धि होने के चांसेस नजर आ रहे हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
करवा चौथ के दिन बनने वाला शशि योग इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शशि राजयोग बनने से वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बिजनेस में लगातार लाभ के साथ मुनाफा हो सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। सहयोगियों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।