Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा कल यानि की 8नवंबर 2022 को पड़ रही है। वर्षों बाद कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर वास करती हैं।

मान्यता के अनुसार इस दिन कुछ उपायों को करने से वर्ष भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि किन ज्योतिषीय उपायों को करने से आर्थिक तंगी दूर होने की मान्यता है।

कार्तिक पूर्णिमा पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली तीन असुर थे, जिन्हें त्रिपुरासुर कहा जाता था। जिन्होंने घोर से तप से वारदान प्राप्त कर लिया और आंतक मचाना किया था। स्वर्ण लोक पर आक्रमण कर अपने कब्जे में ले लिया। इससे परेशान देवता भगवान शिव के पास गए, जिसके बाद उन्होंने त्रिपुरासुर का वध किया। जिससे बाद भगवान शिव का त्रिपुरारी कहा जानें लगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये ज्योतिष उपाय

1.इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें और दान करें। मान्यता है कि इस दिन गरीबों जरूरतमंदों को दान करने के पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक समस्या भी खत्म हो जाती है।

2.कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर से बाद हल्दी से वास्सतिक बनाए और आम के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। मान्यता है कि इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर वास करती है।

3.तुलसी की विधि-विधान से पूजा करें और देसी घी का दीपक जलाएं। मान्यता के अनुसार ऐसा करने के आर्थिक समृद्धि आती है और पैसों की समस्या खत्म हो जाती है।

4.शाम के समय चंद्रमा का दर्शन जरूर करें और गाय के दूध का अर्घ्य दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपसी संबंध मजबूत होते हैं।

5.भगवान विष्णु का पाठ करना चाहिए। इससे अच्छे पुण्य की प्राप्ति होती है।