Kartik Month 2024 Vrat Tyohar in Hindi: हिंदू धर्म में कार्तिक माह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि कार्तिक माह भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय होता है। यही वह महीना होता है जब विष्णु जी योग निद्रा से जागते हैं। मान्यता है कि इस महीने में बृहस्पति गुरु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं कई जगहों पर इस माह को देव पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। व्रत-त्योहार के लिहाज से भी यह महीना विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार किए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक मास में कौन सा त्योहार किस दिन मनाया जाएगा।
कार्तिक माह कब से कब तक?
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीना अक्टूबर और नवंबर माह में पड़ता है। इस साल कार्तिक महीना 18 अक्टूबर से शुरू होगा जिसका समापन 15 नवंबर को होगा। इस दौरान करवा चौथ, धनतेरस, कार्तिक अमावस्या, छठ पूजा सहिक कई त्योहार मनाए जाएंगे।
कार्तिक माह के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट (Kartik Maas 2024 Vrat Tyohar List)
20 अक्टूबर 2024 – करवा चौथ
21 अक्टूबर 2024 – रोहिणी व्रत
24 अक्टूबर 2024 – अहोई अष्टमी
28 अक्टूबर 2024 – रमा एकादशी<br>29 अक्टूबर 2024 – धनतेरस, भौम प्रदोष व्रत और धन्वंतरि जयंती
31 अक्टूबर 2024 – नरक चतुर्दशी
01 नवंबर 2024 – कार्तिक अमावस्या, लक्ष्मी पूजा और दीवाली
02 नवंबर 2024 – गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
03 नवंबर 2024 – भैया दूज
07 नवंबर 2024 – छठ पूजा
9 नवंबर 2024 – गोपाष्टमी
12 नवंबर 2024 – देवउठनी एकादशी या देवउत्थान एकादशी
13 नवंबर 2024 – तुलसी विवाह
14 नवंबर 2024 – वैकुंठ चतुर्दशी और विश्वेश्वर व्रत
15 नवंबर 2024 – देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती
कार्तिक मास का महत्व (Kartik Maas 2024 Importance)
हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस महीने भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी माता की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा कार्तिक माह में स्नान-दान का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस माह में स्नान-दान करने से लाभ ही लाभ मिलता है। ज्योतिष की मानें तो कार्तिक मास में नियमित रूप से सूर्योदय से पहले नदी या तालाब में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
