Kark Rashi Varshik Rashifal 2020 (Cancer Yearly Horoscope): कर्क राशि वालों को नये साल में कर्म के अनुसार फल मिलेगा। यानी जितनी मेहनत आप करेंगे रंग लायेगी। साल 2020 के ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपको कर्म पर ज्यादा ध्यान देना होगा बजाय भाग्य के। वर्ष की शुरुआत में कर्क वालों के लिए चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे जो आपको स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा परेशान कर सकते हैं। इस समय आपको कई प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
दरअसल आपकी राशि के छठे स्थान पर बुध, गुरु, शनि और केतु बैठे हैं जो आपको कार्यक्षेत्र में नए नए अवसर प्रदान करेंगे। बुध और शनि आपके लिए विपरीत राजयोग बना रहे हैं जिससे आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं काफी करनी पड़ सकती है। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार भी हैं।
24 जनवरी के बाद शनि का राशि परिवर्तन होने से आपके करियर में भी कुछ बदलाव आ सकता है। हो सकता है आप कुछ नया करने की सोचें जो आपके पक्ष में रहेगा। व्यापारियों के लिए शनि का मकर में गोचर लाभकारी साबित होगा। लेकिन घर में कोई शुभ कार्य करते समय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
30 मार्च को गुरु मकर राशि में आ जायेगा जो आपकी राशि में भाग्य स्थान का स्वामी है। कार्य क्षेत्र में नई योजनाएं बना सकते हैं। गुरु और शनि की युति से नीच भंग राजयोग बनेगा। जिस कारण शुरुआत में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। लेकिन बाद में आपको लाभ प्राप्त होगा।
11 मई को शनि का वक्री होना आपके मांगलिक कार्यों को पूरा करने में अड़चने पैदा करेगा। 14 मई को गुरु के वक्र होने से आपको लाभ मिलेगा। गुरु की सप्तम दृष्टि अपनी उच्च राशि पर होने से सेहत से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं।
30 जून को गुरु ग्रह धनु राशि में आ जायेगा। जो सेहत के लिए कोई समस्या उत्पन्न कर सकता है। इस दौरान आपका वजन बढ़ सकता है। 13 सितंबर को गुरु के मार्गी होने से स्वास्थ्य के साथ-साथ करियर, लव, फाइनेंस हर तरह की टेंशन दूर होने के आसार हैं। 23 सितंबर को राहु आपकी राशि से 11वें स्थान पर आ जायेंगे जो कि आपकी राशि में लाभ का स्थान है। इससे आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।
[bc_video video_id=”5985624826001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
20 नवंबर को गुरु पुन: मकर राशि में आ जायेंगे जो आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग बना रहे हैं। जीवन साथी का भरपूर सहयोग आपको मिल सकता है। कुल मिलाकर नया साल आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर के आ रहा है।
मिथुन वार्षिक राशिफल 2020, वृषभ वार्षिक राशिफल 2020, मेष वार्षिक राशिफल 2020